फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: भोलेनाथ के इन गुणों को अपने जीवन में अवश्य उतारें, कठिन परिस्थितियों में भी जीना होगा सरल

Wed, 26 Feb 2025 06:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप कठिन परिस्थिति में भी धैर्यपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं तो भोलेनाथ के कुछ गुणों को अपने जीवन में अवश्य उतारें। यहां हम आपको भगवान शंकर के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
भोलेनाथ के इन गुणों को अपने जीवन में अवश्य उतारें - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2025: भगवान शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के आधार हैं। यही वजह है कि शास्त्रों में उन्हें जगत पिता कहा गया है, जो ज्ञान, शक्ति और सृजन के स्रोत हैं। वे ब्रह्मांड की आत्मा हैं, जो हर कण में समाए हुए हैं।

भगवान शिव से न सिर्फ जीवन जीने की सीख मिलती है, बल्कि वो लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी रहने का तरीका बताते हैं। हर किसी को उनके गुणों को अपने जीवन में उतारना चाहए, ताकि मुसीबत के समय घबराने की जगह शालीनता से काम लिया जा सके।

महादेव के अंदर ज्ञान और शिक्षाओं का ऐसा भंडार है, जो लक्ष्य को पाने और कठिन परिस्थितियों से निपटने में आपके लिए मददगार साबित होगा। इसी के चलते यहां हम आपको महादेव के उन्हीं गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने जीवन में उतारकर आप भी सरल जीवन जी सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
धैर्य और सहनशीलता - फोटो : amar ujala
धैर्य और सहनशीलता 
 
  • किसी भी कठिन परिस्थिति में धैर्य और सहनशीलता काफी काम आती है।
  • ऐसे में आपको भोलेनाथ से ये गुण अवश्य सीखना चाहिए कि कठिनाइयों में किस तरह से धैर्य बनाकर रखना चाहिए।
  • यदि आप सहनशील रहेंगे तो कठिन समय में सही फैसला ले सकेंगे, क्योंकि गुस्से में लिया गया फैसला कई बार जिंदगी बर्बाद कर देता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
महाशिवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala
सरलता और विनम्रता
 
  • अकड़ और घमंड व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, इसलिए अपने अदंर सरलता और विनम्रता वाला भाव हमेशा रखें।
  • इसके लिए महादेव को देखें, कि वो वो सबसे शक्तिशाली देवता हैं, इसके बावजूद वो सरल जीवन जीते हैं और सभी से विनम्रता से ही बात करते हैं।  

4 of 6
निर्भयता और आत्मविश्वास - फोटो : Freepic
निर्भयता और आत्मविश्वास
 
  • शिव को महाकाल भी कहा जाता है। ऐसे में उन्हीं की तरह अपने अंदर भी निर्भयता और आत्मविश्वास पैदा करें।
  • कठिन परिस्थितियों के समय अपने डर का सामना करें और आत्मविश्वास बनाए रखें।  

 
विज्ञापन

5 of 6
त्याग और बलिदान - फोटो : adobe stock
त्याग और बलिदान
 
  • भोलेनाथ ने संसार की रक्षा करने के लिए विष तक पी लिया था, ऐसे में आप भी अपने अंदर हमेशा त्याग और बलिदान की भावना रखें।
  • जीवन में स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों की मदद करना सीखें।
  • जरूरत पड़ने पर अपने आराम और इच्छाओं का त्याग भी करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रोध पर नियंत्रण - फोटो : adobe stock
क्रोध पर नियंत्रण
 
  • वैसे तो जब भोलेनाथ को क्रोध आता है तो तांडव ही होता है, लेकिन वो हमेशा संयम रखते हैं।
  • उन्हीं की तरह आप भी बेवजह की बहस और गुस्से से बचें, सही समय पर प्रतिक्रिया दें।
  • गुस्से को शक्ति में बदलें और उसका सही उपयोग करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें