फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips For Exam: रटने का जमाना गया, अब समझकर सीखने का वक्त है, बच्चों को एग्जाम के लिए दें ये खास सीख

Mon, 10 Mar 2025 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Board Exam Tips: एग्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए सिर्फ रटना काफी नहीं होता, बल्कि एक सही रणनीति और मेहनत करने की आदत जरूरी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खुद से पढ़ाई करें और बेहतर प्रदर्शन करें, तो उन्हें ये खास बातें जरूर सिखाएं।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को बनाएं सेल्फ-स्टडी एक्सपर्ट, ये तरीके अपनाएं - फोटो : freepik.com
हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे की परवरिश सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतरीन चीजें ही चाहते हैं, उनकी खुशियों के लिए कोई भी सीमा नहीं होती। उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी परवरिश और पढ़ाई के लिए हर कदम काफी सोच-समझकर ही उठाना पड़ता है।

एग्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए सिर्फ रटना काफी नहीं होता, बल्कि एक सही रणनीति और मेहनत करने की आदत जरूरी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खुद से पढ़ाई करें और बेहतर प्रदर्शन करें, तो उन्हें ये खास बातें जरूर सिखाएं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों को बनाएं सेल्फ-स्टडी एक्सपर्ट, ये तरीके अपनाएं - फोटो : freepik.com
1. समय प्रबंधन – पढ़ाई को स्मार्ट तरीके से प्लान करें!
  •  एक फिक्स टाइम टेबल बनाएं, ताकि पढ़ाई का सही रूटीन बने।
  •  कठिन विषयों को पहले कवर करें और आसान टॉपिक्स को बाद में पढ़ने की आदत डालें।
  • समय का सदुपयोग सिखाएं, सोशल मीडिया और गेम्स की बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों को बनाएं सेल्फ-स्टडी एक्सपर्ट, ये तरीके अपनाएं - फोटो : freepik.com
2. सीखने की सही आदत डालें – समझकर पढ़ें, रटने से बचें
  •  कॉन्सेप्ट को रटने के बजाय समझने पर जोर दें।
  • शॉर्ट नोट्स और हाईलाइटिंग तकनीक से महत्वपूर्ण पॉइंट्स याद रखें।
  •  पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए डायग्राम, फ्लो चार्ट और माइंड मैप्स का इस्तेमाल करें।

3. छोटे लक्ष्य सेट करें – मंजिल तक पहुंचने की सीढ़ी बनाएं
  •  पूरे सिलेबस को देखकर घबराने के बजाय छोटे-छोटे टारगेट सेट करें।
  •  हर दिन कुछ निश्चित टॉपिक्स को कवर करने की योजना बनाएं।
  •  पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद को एक छोटे रिवॉर्ड (चॉकलेट, गेम ब्रेक, फेवरेट शो) से मोटिवेट करें।

4 of 5
बच्चों को बनाएं सेल्फ-स्टडी एक्सपर्ट, ये तरीके अपनाएं - फोटो : freepik.com
4. स्मार्ट वर्क करें, सिर्फ हार्ड वर्क नहीं
  •  पुराने प्रश्न पत्र हल करें ताकि पेपर पैटर्न समझ में आए।
  •  महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहले से तैयारी करें और मॉक टेस्ट दें।
  • ग्रुप स्टडी और डिस्कशन से कॉन्सेप्ट्स को और बेहतर तरीके से समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को बनाएं सेल्फ-स्टडी एक्सपर्ट, ये तरीके अपनाएं - फोटो : freepik.com
5. स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं – तंदुरुस्त दिमाग, तेज दिमाग
  •  हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त नींद पूरी करें, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है।
  •  हल्का व्यायाम और ध्यान पढ़ाई की एकाग्रता को बढ़ाता है।
  •  लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर पढ़ने के बजाय छोटे ब्रेक लें, ताकि ध्यान भटके नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें