फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips For Boys: बेटे को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, ताकि परवरिश पर सवाल न उठें

Mon, 06 Apr 2026 01:32 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Habits For Son: अच्छी परवरिश के लिए जरूरी है कि बेटों को भी सम्मान, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता सिखाई जाए। उन्हें घर के काम, महिलाओं का सम्मान और सही व्यवहार सिखाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
बेटे की परवरिश कैसे करें - फोटो : Amar ujala

Bete Ki Parvarish Kaise Kare: समाज में अक्सर बेटियों की परवरिश को लेकर ज्यादा चर्चा होती है, कि उन्हें कैसे रहना चाहिए, क्या पहनना चाहिए और कैसे व्यवहार करना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बेटों की परवरिश भी उतनी ही जिम्मेदारी भरी होती है? एक अच्छा समाज तभी बन सकता है जब लड़कों को बचपन से ही सही संस्कार, सम्मान और जिम्मेदारी सिखाई जाए।

आज के समय में यह बेहद जरूरी हो गया है कि हम अपने बेटों को सिर्फ पढ़ाई और करियर तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनने की सीख भी दें। उन्हें यह समझाना जरूरी है कि महिलाओं का सम्मान करना, दूसरों की भावनाओं को समझना और समाज के प्रति जिम्मेदार होना कितना महत्वपूर्ण है।

अगर बचपन से ही सही आदतें और सोच विकसित की जाए, तो वही बच्चा आगे चलकर एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिन्हें हर माता-पिता को अपने बेटे को जरूर सिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में उनकी परवरिश पर कोई सवाल न उठा सके।

विज्ञापन

2 of 6
मां बेटा - फोटो : Adobe

महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं
 

बेटे को बचपन से ही सिखाएं कि हर महिला का सम्मान करना जरूरी है। चाहे वह घर की हो या बाहर की। यह आदत उसे एक अच्छा इंसान बनाती है।

विज्ञापन

3 of 6
cooking - फोटो : Adobe stock

घर के काम में हाथ बंटाना
 

लड़कों को यह सिखाना जरूरी है कि घर के काम सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं होते। उन्हें छोटे-छोटे काम जैसे अपना कमरा साफ करना, बर्तन रखना सिखाएं।

4 of 6
Parenting Tips - फोटो : Adobe stock

भावनाएं व्यक्त करना सिखाएं
 

अक्सर लड़कों को कहा जाता है कि लड़के रोते नहीं, जो गलत है। उन्हें अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करना सिखाएं।

विज्ञापन

5 of 6
शिक्षक और छात्र - फोटो : freepik

दूसरों के प्रति सहानुभूति रखें
 

बच्चे को दूसरों की भावनाओं को समझने और मदद करने की आदत डालें। इससे वह एक संवेदनशील इंसान बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Parenting Tips - फोटो : Adobe stock

सही और गलत में फर्क समझाएं


बेटे को यह समझाना जरूरी है कि क्या सही है और क्या गलत। उसे अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेना भी सिखाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें