एक समय था जब लोग अपने बच्चों को काफी छोटे से ही सख्ती बरते हुए संस्कार का पाठ पढ़ाने लगते हैं, लेकिन आज का समय बदल गया है। आजकल लोग अपने बच्चों पर सख्ती बरतना नहीं चाहते, जिस वजह से कई बार बच्चे काफी जिद्दी बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप आप चाहते हैं, कि आपका बच्चा जिद्दी न बनें, तो अपने बच्चे को अभी से कुछ बातें अवश्य सिखाएं।
दरअसल, आपकी सूकून भरी जिंदगी के लिए ये बेहद जरूरी है, कि आपका बच्चे में संस्कार हों। ऐसे में अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है, तो अभी से उसे कुछ बातें अवश्य सिखाएं। बच्चों के जहन में अगर ये बातें बस जाएंगी, तो उन्हें आगे जाकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम 10 साल के उम्र के बच्चों को सिखाने की बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस उम्र के बच्चे जल्दी सीखते भी हैं, और चीजों को अच्छी तरह समझते भी हैं।