Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent: छोटे बच्चों को शुरू से ही आत्मनिर्भर बनने की आदत डालना उनके संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। जब बच्चे खुद छोटे-छोटे काम करना सीखते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनकी सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।
ऐसे बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक सहजता और साहस के साथ करते हैं। इसलिए माता-पिता का ये प्रयास होना चाहिए कि वो अपने बच्चों को शुरुआत से ही छोटी जिम्मेदारियां दें। जब बच्चों को यह एहसास होता है कि वे किसी काम को खुद कर सकते हैं, तो उनमें आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि किन आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने बच्चों को धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बना सकते हैं, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी व्यक्ति बन सकें।
विज्ञापन
2 of 7
छोटे काम खुद करना
- फोटो : Adobe
छोटे काम खुद करना
बच्चे का हर काम खुद उसे करके नहीं दें। इसके बदले उस रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम खुद करने दें। जैसे अपनी झूठी प्लेट को सिंक में रखना। अपना सामान उठाकर खेलने के बाद जगह पर रखना। अपने जूते और कपड़ों को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें जगह पर रखना भी बताएं।
विज्ञापन
3 of 7
फैसला खुद लेने दें
- फोटो : Adobe stock
फैसला खुद लेने दें
बच्चे का हर फैसला खुद न लें। उसकी जगह उनसे छोटे फैसले लेने को कहें, जैसे अपनी किताब या खिलौना चुनना। ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप खुद ही उनके सारे फैसले लेंगे तो इइससे बच्चों के आत्मविश्वास में भी कमी आएगी।
4 of 7
समय की अहमियत सिखाएं
- फोटो : freepik.com
समय की अहमियत सिखाएं
अपने बच्चे को समय की अहमियत अवश्य सिखाएं। उन्हें बताएं कि किसी भी काम को समय पर करना कितना सही होता है। समय बीतने के बाद किसी काम को करना सही नहीं माना जाता।
विज्ञापन
5 of 7
गलती हुई है तो उसे सुधारने दें
- फोटो : freepik.com
गलती हुई है तो उसे सुधारने दें
बच्चे जब कोई भी काम करते हैं तो गलती होना तो स्वाभाविक है। ऐसे में गलती के बाद उन्हें डांटे नहीं और न ही उनका काम कर दें। बल्कि उन्हें समझाएं कि कैसे इस गलती को ठीक किया जा सकता है। उनकी गलतियों को सुधारने में मदद करें।
विज्ञापन
6 of 7
उनकी हर पहल को सराहें
- फोटो : Adobe stock
उनकी हर पहल को सराहें
अगर आपका बच्चा खुद से कुछ कर रहा है, तो उसे करने दें और डांटे तो बिल्कुल नहीं। इस बात को याद रखें कि अगर आप उनकी कोशिश पर उन्हें डांटने लगेंगे तो इससे वो कभी भविष्य में कोई कदम नहीं उठाएगा। इसलिए उनकी पहल पर हमेशा सकारात्मक प्रतिक्रिया दें और उनकी कोशिशों की सराहना करें।
छोटे से ही उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराएं। जैसे कि आप उन्हें बता सकते हैं कि पेड़ों में पानी डालना उनकी जिम्मेदारी है। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो पेड़ सूखकर खराब हो जाएंगे। ऐसे ही छोटे-छोटे कामों की जिम्मेदारी अपने बच्चों पर डालें।