Parenting Tips: माता पिता के लिए बच्चों को संभालना एक जटिल काम होता है। बच्चों के साथ माता पिता का बर्ताव उन्हें सही या गलत इंसान बना सकता है। अभिभावक अगर बच्चे का सही मार्गदर्शन करते हैं तो उनका भविष्य संवर जाता है। लेकिन कई बार माता पिता का लाड प्यार बच्चे को बिगाड़ देता है। अक्सर माता पिता बच्चे के लालन पालन में कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो बच्चों को जिद्दी, गुस्सैल या शैतान बना देते हैं। इसके अलावा अभिभावकों की महत्वाकांक्षा और सपने बच्चों के मन मस्तिष्क पर दबाव डालते हैं, जिससे उनपर बोझ पड़ता है। ऐसे में माता पिता को बच्चों के पालन पोषण के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, ताकि आप एक आदर्श अभिभावक बन सकें और बच्चा एक बेहतरीन इंसान बने।