फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Preparation Checklist: शादी की तारीख है करीब, तो सारी तैयारियों के लिए ऐसे बनाएं चेक लिस्ट

Sat, 10 Sep 2022 02:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शादी की तैयारी के लिए बनाएं सूची - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
Wedding Preparation Checklist: शादी को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। लड़का या लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर कई सारे सपने देखते हैं। शादी में क्या होगा, कैसे होगा, जगह और खाने पीने से लेकर, लुक्स और आउटफिट तक सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं। शादी के समय बहुत सारा काम होता है। ऐसे में दुल्हन और दूल्हे के माता पिता को भी कई तरह की तैयारियां करनी होती हैं तो वहीं दूल्हन-दूल्हा को भी बहुत सारी तैयारियां करनी होती हैं। ऐसे में जब शादी नजदीक आने लगती हैं तो इस बात की चिंता रहती है कि कहीं कोई कमी न रह जाएं। शादी की तैयारियों को लेकर कुछ अधूरा न रह जाए और कोई काम छूट न जाए। ऐसे में अगर आपकी शादी की तारीख नजदीक है तो शादी की तैयारियों को लेकर लिस्ट तैयार कर लें। इस लिस्ट से शादी के सारे काम समय पर निपटाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
शादी की पूरी डिटेल - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी की पूरी डिटेल

अपनी शादी की चेक लिस्ट बना रहे हैं तो सबसे पहले शादी की पूरी डिटेल एक जगह पर नोट कर लें। जैसे शादी की तारीख क्या है?, शादी समारोह में किस दिन कौन सा फंक्शन होगा और शादी का बजट कितना होगा। इसके मुताबिक ही आप तैयारी कर सकते हैं। जैसे बजट के मुताबिक, वेडिंग प्लानर, वेन्यू और मेन्यू तय कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मेहमानों की सूची - फोटो : social media
मेहमानों की सूची 

वेडिंग चेक लिस्ट में दूसरी सबसे जरूरी चीज मेहमानों की सूची तैयार करना है। शादी में कितने और कौन से मेहमान आ रहे हैं, नाम सहित लिख लीजिए। मेहमानों की संख्या के मुताबिक, कार्ड छपवा सकते हैं। इसके आधार पर ही तय कर सकते हैं कि शादी का कार्यक्रम कहां रखा जाए ताकि सारे मेहमान आसानी से एडजस्ट हो सकें। मेहमानों की गिनती के आधार पर ही खाने की मात्रा भी तय की जाती है। गेस्ट लिस्ट बनने के बाद कार्ड भेजते समय इस सूची को पूरा करते चलें ताकि किसी मेहमान को आमंत्रित करना आप भूल न जाएं।

4 of 7
शादी का वेन्यू - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी के लिए जगह

लोग शादी का समारोह किसी होटल, बैंकेट, रेस्तरां, लाॅन या ऐसी जगह पर करते हैं, जहां सारे मेहमान आ सके। ऐसे में पहले से शादी की जगह तय करके उसे बुक कर लें। ऐन वक्त पर आपकी पसंदीदा जगह किसी अन्य के बुक करने पर दिक्कत हो सकती है। इसलिए जिस जगह पर शादी का आयोजन करना है, वह पहले से तय करके बुकिंग करा लें।
विज्ञापन

5 of 7
शादी की सजावट - फोटो : pixabay
शादी की सजावट

किसी भी शादी में सजावट सबसे अहम कामों में से एक है। लोग अपनी शादी को लेकर बहुत सपने देखते हैं, इस में से एक शादी के समय सुंदर माहौल होता है। जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं तो सुंदर लाइट्स और फूलों की सजावट के बीच नजारा आकर्षक लगने लगता है। हमेशा के लिए यादगार लंबे को तस्वीरों में कैद करके इसे महसूस करने के लिए शादी की सजावट के लिए भी तैयारी करनी होती है।
विज्ञापन

6 of 7
शादी का खाना - फोटो : iStock
शादी का मेन्यू

शादी के जरिए लड़का और लड़की पति-पत्नी के रिश्ते में बंध जाते हैं। यह मौका जश्न का होता है। जो मेहमान वर वधु को आशीर्वाद देने आते हैं, वह इस जश्न का हिस्सा बनते हैं। लजीज व्यंजनों के बिना जश्न अधूरा लगता है। ऐसे में शादी में अच्छे खाने की व्यवस्था की जाती है। जिसके लिए पहले से तैयारी करनी होती है। शादी का मेन्यू तैयार किया जाता है। उसके मुताबिक, कैटरिंग की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी की शाॅपिंग - फोटो : अमर उजाला
शादी की शापिंग

सबसे जरूरी कामों में शादी की शॉपिंग होती है। लड़का या लड़की की शादी की खरीदारी अलग होती है। जिसमें शादी के कार्यक्रमों के मुताबिक, उनके वेडिंग आउटफिट, फुटवियर, ज्वेलरी आदि की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा दूल्हा या दुल्हन के परिवार के लिए गिफ्ट्स आदि खरीदने होते हैं। हिंदू धर्म की शादियों में नेक के तौर पर सास, ससुर, देवर और नंद आदि को तोहफे दिए जाते हैं। शादी में पूजा विधि के लिए भी काफी सामान पहले से खरीदकर रख लिया जाता है। शादी के पंडित की लिस्ट के मुताबिक सारा सामान पहले से खरीदकर रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें