फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा पजेसिव हैं तो संभल जाइए, वरना टूट जाएगा आपका रिश्ता

Tue, 12 Mar 2019 04:24 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
बॉलीवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला था। मीडिया में आई खबरों की मानें तो इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच खटपट की खबर आने लगी थी। इन सब के पीछे की वजह के बारे में बताया गया था कि रणबीर आलिया के लगातार फोन कॉल्स से परेशान होने लगे थे। उन्हें लगता था कि आलिया उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ ज्यादा दखल दे रही हैं। आलिया हर वक्त रणबीर का समय चाहती थी। वहीं रणबीर को लग रहा था कि आलिया उन्हें स्पेस नहीं दे पा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
कुछ समय पहले गली बॉय की स्क्रिनिंग के समय भी रणबीर और आलिया को एक साथ देखा गया। जिसमें दोनों काफी परेशान नजर आ रहे थें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा था। हालांकि जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की वो जरा भी  पजेसिव गर्लफ्रेंड नहीं है। उन्होंने रणबीर को अपनी स्पेस दी है।
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : social media
दरअसल, बॉलीवुड की यह रियल कहानी का सच भले ही कुछ और हो, लेकिन एक बात जो समझ में आती है कि जरूरत से ज्यादा किसी भी रिश्ते में पजेसिव होने का मतलब होता है आपका रिश्ता टूटने के कगार पर है। ऐसे में आप एक -दूसरे पर भरोसा रखें। समय-समय पर एक- दूसरे को स्पेस दें, इससे रिश्ते में वफादारी नजर आती है। जो लोग हर छोटी-छोटी बात पर शक करते हैं और एक- दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं उनका रिश्ता खराब होते चला जाता है। 

4 of 5
relationship - फोटो : file photo
रिश्ते में अनबन होने के पीछे चीटिंग/सेक्स परफॉर्मेंस/जलन/फाइनेंस प्रॉब्लम/पारिवारिक पृष्ठभूमि में अंतर/वजन बढ़ना/आलस/बहुत ज्यादा पीछे पड़ना और कंजूसी माना जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : social media
हमें कोशिश करनी चाहिए की इन सब चीजों से दूरी बनाए रखें। वरना आपका खूबसूरत सपना बिखरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। एक -दूसरे के अच्छे बुरे वक्त में अच्छे से सहारा बनें और पजेसिव बनने की बजाय एक अच्छा दोस्त भी बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें