आजकल प्यार भी डिजिटल होता जा रहा है। मतलब ऑनलाइन डेटिंग का जमाना है, जहां लोग अपने पार्टनर से इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के जरिए मिलते हैं और फिर यहां से उनके प्यार व रिश्ते की शुरुआत होती है। ऑनलाइन डेटिंग और पार्टनर की तलाश के लिए कई सारे ऑनलाइन डेटिंग एप भी उपलब्ध हैं। जैसे आप ऑनलाइन सामान पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह इस दौर में ऑनलाइन जीवनसाथी की तलाश की जाती है। कोरोना काल में तो ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की मांग और अधिक बढ़ गई। कई लोगों को उनका परफेक्ट जीवनसाथी ऑनलाइन ही मिला तो वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो डिजिटल माध्यम से डेटिंग के जरिए धोखाधड़ी का शिकार हो गए। आए दिन ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लोग प्यार के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यहां आपको ऑनलाइन डेटिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने के आसान टिप्स बताए जा रहे हैं।