पूरे साल युवाओं को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है आखिरकार वह दिन आ ही गया। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत कल रोज-डे से होगी। इस दिन कुछ लोग अपने पार्टनर को इसलिए रोज देते है ताकि वह अपने रिश्ते को कायम रख सके तो वही कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए रोज का सहारा लेते है। वैसे तो आप हर बार रोज-डे पर अपनी पार्टनर को रोज देकर विश करते हैं, लेकिन इस बार क्यों ना अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ खास करे। आज हम आपको रोज-डे को मनाने के कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी पार्टनर का दिल जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
rose day
सरप्राइज बुके
अपने पार्टनर को रोज तो हर दिन देते होगे। इस बार कुछ अलग करें। हाथों मे रोज न देकर इस बार रोज-डे की ईव को एक बुके तैयार भिजवाएं। इस बुके को ऐसे तैयार करवाये कि आपकी फीलिंग्स उसमें झलके। अपने दिल की बात बताने के लिए बुके में हर रंग के गुलाब लगवाएं। आप चाहे तो ऐसा कर सकते हैं बुके में इतने रोज लगवाएं जितनी आपके पार्टनर की उम्र हो। अब इस बुके में लाल गुलाब इतने लगवाओ जितने साल आप लोगों के रिलेशिनशिप को हो गये हो। इसके अलावा अपनी क्रिएटिविटी दिखाओ और इन बातों को बयां करो। ऐसा करने से आपके पार्टनर को बेहद खुशी होगी और आपके पार्टनर को आपके दिल की बात समझने में भी देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
3 of 5
rose day
रोज के साथ मैसेज देना ना भूलें
ऐसा नहीं होना चाहिए की रोज दिया और आपका काम खत्म। आप अपने पार्टनर को बुके देने के साथ-साथ एक प्यारा सा संदेश भी जरूर दें। इस मैसेज के जरिए आप अपने दिल की बात बेहतर तरीके से कह पाएंगे। इतना ही नहीं यह मैसेज एक प्यारे से कार्ड पर होगा तो और भी अच्छा रहेगा।
4 of 5
rose day
बुके को खुद सजाएं
जो बुके आप अपने पार्टनर को गिफ्ट करेंगे उसे खुद तैयार करें। आप चाहे तो गुलाबों के साथ-साथ आप इस बुके में आप दोनों की तस्वीरें भी लगा सकते हैं। यह बुके देते वक्त अपने पार्टनर को अहसास करवाएं कि यह आपने खुद बनाया है।
यह जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर को क्या चीज सबसे ज्यादा तोहफे के रूप में पसंद आएगी। आप उसे खरीद कर अपने पार्टनर को देकर उन्हें रोज डे पर खुश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी चीज खरीद रहे हो उसमें कलर्स वहीं हो जिसमें आप अपने दिल की बात शेयर करना चाहते हैं।