अपने समय में युवाओं के लिए प्यार की नई परिभाषा लिखने वाले देव आनंद का भी दिल एक समय में टूट चुका था।बावजूद इसके उनकी लाइफ में इन 5 लड़कियों ने दस्तक दी।बता दें, हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता रहे देव आनंद का आज 95वां जन्मदिन है। उनका असली नाम धर्मदेव आनंद था लेकिन सिनेमा से जुड़ने के बाद वह देव आनंद के नाम से मशूहर हुए। अपनी रील लाइफ में भले ही उन्होंने रोमांटिक किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर दस्तक दी हो लेकिन उनकी रियल लाइफ में एक हसीना ने उनका दिल तोड़ दिया था। आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी लड़की थी जिसने देव आनंद तक को धोखा दे दिया। तो आइए आपके ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब देगी ये खबर।