बॉलीवुड के गलियारों में आजकल एक लवस्टोरी के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं। खास बात यह है कि इन किस्सों की आहट बॉलीवुड के दंबग भाईजान के घर से सुनाई दे रही है। जरा रूकिए, यहां बात सलमान खान की नहीं बल्कि उनके छोटे भाई अरबाज खान की हो रही है। मलाइका अरोड़ा से तालाक लेने के बाद सलमान खान के भाईजान अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की लव स्टोरी के किस्से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।