फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Tips: दफ्तर में अपनी अहमियत बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बाॅस रहेंगे आपसे खुश

Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस टिप्स - फोटो : istock
Office Tips: दफ्तर में काम करने वाला कर्मचारी चाहता है कि उसके काम को नोटिस किया जाए। बाॅस उनके काम से प्रभावित रहें और सहकर्मी उनकी मेहनत और काबिलियत की प्रशंसा करें। अपने आप को साबित करने लिए कर्मचारी बहुत मेहनत करते हैं। किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहुत मेहनत करते हैं ताकि दफ्तर में उनकी अहमियत बढ़े और वह प्रमोशन और वेतन वृद्धि की रेस में सबसे आगे हो जाएं। हालांकि कई सहकर्मियों के बीच अपनी वैल्यू बढ़ाना और अपनी काबिलियत साबित करना आसान काम नहीं होता। ऐसे में केवल मेहनत से बाॅस व सहकर्मी आपकी वैल्यू को नहीं समझेंगे। दफ्तर में अपनी अहमियत को बढ़ाने के लिए कर्मचारी को कुछ टिप्स को अपनाना चाहिए, इससे उनका दफ्तर में स्थान मजबूत हो जाएगा और बाॅस उन पर निर्भर करने लगेंगे। यहां कर्मचारियों के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस टिप्स - फोटो : pixabay
सकारात्मक रवैया

अपने बाॅस, वरिष्ठ कर्मचारियों और सहकर्मियों के सामने हमेशा सकारात्मक रहें। आपका सकारात्मक और उत्साही व्यवहार ही दफ्तर में सभी से आपको सराहना दिलाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस टिप्स - फोटो : iStock
काम के लिए समर्पण

अपने कार्य के लिए समर्पित रहने के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि आपके परिश्रम और लगन से वरिष्ठ कर्मचारी प्रभावित हों। दफ्तर में सभी आपके डैडीकेशन को नोटिस करेंगे।

4 of 5
ऑफिस टिप्स - फोटो : Istock
सहकर्मियों से संबंध

अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों से अच्छा संबंध बनाकर रखें। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और काम के अलावा भी उनसे संवाद करें ताकि भविष्य में आपका एक अच्छा नेटवर्क बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस टिप्स - फोटो : iStock
पहल करें

कार्यस्थल पर अधिक कार्य करने की पहल करें ताकि आपके प्रबंधकों को पता चले कि आप एक उत्साहवर्धक और अद्भुत कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें