stress
- फोटो : social media
ऑफिस से लौटने के बाद कई बार आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है, जिसे अक्सर आप घर के काम और बच्चों की पढ़ाई के जिम्मेदारी को लेकर अपने पार्टनर से लड़ाई झगड़े करते हैं। इसका सीधा असर आपके बच्चों पर पड़ता है। बच्चे माता-पिता के झगडें से मानसिक रुप से परेशान रहते हैं। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता और वह अपने स्कूल में दिए गए किसी भी कार्य को पूरा नहीं कर पाते हैं। यही नहीं इसका सीधा असर स्कूल लाइफ पर भी पड़ता है और स्कूल में बाकी बच्चों के सामने शर्मिदगी महसूस करनी पड़ती है। शोध के मुताबिक परिवार में जो चल रहा होता है उससे बच्च्चों की मानसिक अवस्था पर पड़ता है और उनका स्कूल परफॉरमेस बिगड़ते जाता है।