फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में चल रहा है अफेयर तो हो जाएं सावधान, बन सकता है जी का जंजाल

Fri, 13 Sep 2019 12:00 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
couple
हम सभी के साथ अक्सर ऐसा होता है कि जहां हम काम कर रहे होते हैं, वहीं हमे किसी से प्यार हो जाता है। यह बात कतई गलत नहीं है ,प्यार कहीं भी और कभी भी हो सकता है।लेकिन कई बार यह आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है।जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही ऑफिस अफेयर के फायदे और नुकसान दोनों हैं। कई बार ऑफिस अफेयर आपके जी का जंजाल बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ऑफिस अफेयर से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
office romance
ऑफिस में बनते हैं चर्चा का विषय 
अगर आप अपने ऑफिस में किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसी स्थिति में आप चर्चा का विषय बने रहते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो हर किसी की ज़ुबान पर सिर्फ आपके ही रिश्ते की बात चल रही होती है। जब तक आप रिश्ते में हैं तब तक तो यह बात आपको बुरी नहीं लगेगी। लेकिन जिस दिन आपका ब्रेकअप हो जाएगा, तब यह बातें आपको काफी चोट पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
office romance
रोक-टोक बढ़ जाना
जब आपका अफेयर आपके ही ऑफिस में किसी से होता है। ऐसे में हर किसी की नज़र आप दोनों पर ही बनी रहती है। जिसके कारण आप दोनों पर  रोक-टोक बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार आप खुद को बदलने की भी सोच लेते हैं। 

4 of 5
women with man at office
पर्सनल लाइफ काम पर हावी 
ऑफिस अफेयर की वजह से आपके काम पर भी बेहद असर पड़ता है। अगर आप दोनों के बीच लड़ाई हो जाए तो आपका मन काम में नहीं लगेगा। ऐसे में ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस भी घटती चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
office tension
असुरक्षा की भावना 
एक रिश्ते में रहते वक्त असुरक्षा की भावना होना जाय़ज है। ऐसे में जब आप अपने ऑफिस में किसी से ज्यादा हंस-बोल कर बातें करते हैं तो इससे आपके पार्टनर को असुरक्षा की भावना हो सकती है। इसकी वजह से ऑफिस में आपका दायरा सिमट भी सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें