फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल और न्यासा के वीडियो में दिखा मां बेटी का खूबसूरत रिश्ता

Thu, 02 Jul 2020 08:58 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram

जब बच्चे टीनएज की उम्र में पहुंचते हैं तो ज्यादातर पैरेंटस को यही फिक्र रहती है कि वे अपने बच्चे के साथ अपनी बॉन्डिंग को मजबूत कैसे रखें। क्योंकि इस उम्र में बच्चों के व्यवहार में तेजी से बदलाव देखने को मिलता है, जिसकी वजह से कई बार माता-पिता अपने बच्चे को लेकर ज्यादा ही सतर्कता बरतने लगते हैं, और कभी-कभी बच्चों के साथ ज्यादा ही सख्त हो जाते हैं ऐसे में बच्चों और माता-पिता के रिश्ते में कई बार दूरियां भी आ जाती हैं। नीसा और काजोल के इस वीडियो मां और बेटी के बीच की बॉन्डिंग कितनी मजबूत है, यह साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो किसी भी मां और बेटी को जरूर देखना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kajol nysa devgn - फोटो : social media

टीनएज में बच्चे बहुत ज्यादा सेंसटिव रहते हैं, इसलिए माता-पिता को कोई भी बात समझाने के लिए बच्चों पर सख्त होने के बजाय उनकी बात को समझने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इस समय में आपसी समझ की बहुत जरूरत होती है। नीसा और काजोल के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों में कितनी अचछा तालमेल है। वे एक दूसरे को बखूबी समझती हैं। वीडियो में नीसा ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह बिल्कुल अपनी मां की तरह हैं, यही बात उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाती है।

विज्ञापन

3 of 5
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में नीसा कहती दिख रही हैं कि उन पर भी सेलिब्रिटी किड होने का प्रेशर रहता है, लेकिन उनके माता-पिता के सपोर्ट की वजह से उन्हें इन सबको फेस करने की ताकत मिलती है।

नीसा को कभी उनके कपड़ो को लेकर तो कभी किसी और वजह से अक्सर ट्रोल किया जाता है, लेकिन काजोल और अजय देवगन हमेशा अपनी बेटी का सपोर्ट में उसके साथ रहते हैं। आम लोगों को भी अक्सर ऐसे कमेंट सुनने को मिल जाते हैं, वक्त माता-पिता को जजमेंटल होकर सोचने की बजाय अपने बच्चों का सपोर्ट करना चाहिए।

4 of 5
न्यासा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी को मां की परछाई कहा जाता है। और बच्चे भी वही सीखते हैं जो उनके घर के बड़े या माता-पिता करते हैं। हर बेटी अपनी मां से ही सीखती है। इसलिए मां कि भूमिका और भी अहम हो जाती है। नीसा अपनी मां की वजह से ही इतनी कॉन्फिडेंट रहती हैं। और अपने आप को ट्रोल करने वालों को फेस कर पाती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

काजोल उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने अपने लुक्स या वेट को लेकर कभी इस बात से अपने ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने दिया कि लोग क्या कहेंगे। नीसा ने अपनी मां से ये बात सीखी है। हर मां को अपनी बेटी को उसके मन का ट्राई करने दे बेवजह उस पर रोक-टोक लगाने की बजाय उसे गाइड करें इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें