New Year Resolution For Parents : माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के लिए बड़े-बड़े सपने देखते हैं। बच्चे के जीवन को संवारने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाते हैं। उसे अच्छे स्कूल में डालने से लेकर बेहतर शिक्षा और संस्कार देने का प्रयास करते हैं। लेकिन सच तो ये है कि बच्चा रोज जो अपने घर पर देखता है, वही सीखता है।
वह दिखने वाली बातें ज्यादा जल्दी और आसानी से समझता है। ऐसे में अगर सच में बच्चे का भविष्य संवारना है, तो ट्यूशन, कोचिंग और गैजेट्स से पहले माता-पिता को खुद से कुछ ईमानदार वादे करने होंगे। पालन-पोषण कोई प्रोजेक्ट नहीं, यह रोज़ निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है, जहां शब्द नहीं, व्यवहार बच्चे को गढ़ता है। बच्चे का भविष्य स्कूल नहीं बनाता, घर बनाता है। शिक्षक दिशा दिखाते हैं, पर रास्ता माता-पिता ही तय करते हैं। 2026 में अगर आप अपने बच्चे को मजबूत, संवेदनशील और आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं तो शुरुआत खुद से करनी होगी। हर माता पिता को 2026 में कुछ संकल्प लेने होंगे ताकि उनके बच्चे का जीवन भी संवर जाए।