फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022 Resolution: नए साल पर कपल करें ये पांच वादे, रिश्ता होगा ज्यादा मजबूत

Sat, 01 Jan 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर पार्टनर से करें ये वादे - फोटो : istock

नया साल नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आता है। लोग बीते हुए साल को अलविदा करते हैं और नए साल के साथ नए सपने सजाते हैं। ऐसे में लोग अपने जीवन और करियर को लेकर प्लानिंग करते हैं कि नए साल में उन्हें क्या करना है, कैसे करना है। लेकिन मात्र करियर गोल्स सेट करने से आपका नया साल सुखद नहीं हो सकता। इसके साथ जरूरी है, साल के हर दिन आपके पार्टनर साथ। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो उनकी खुशी से आपकी खुशियां जुड़ जाती हैं। ऐसे में किसी तरह का मनमुटाव व रिश्ते में दिक्कतें दोनों के हर दिन को डिस्टर्ब कर सकती है। इसलिए इस नए साल की शुरुआत के साथ रिश्ते से जुड़ी पुरानी सभी बुरी बातों और यादों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत करें। नए साल में लोग कुछ संकल्प लेते हैं, ऐसे ही कुछ वादें अपने रिश्ते को लेकर करें। तो चलिए जानते हैं कि नए साल से रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से क्या वादे आप कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
नए साल पर पार्टनर से करें ये वादे - फोटो : Pixabay
झूठ को रखेंगे रिश्ते से दूर

किसी भी रिश्ते में झूठ आपके रिलेशनशिप को कमजोर बना देता है। ऐसे में नए साल पर अपने पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों एक दूसरे से झूठ बोलने से बचेंगे। अपने ऱिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे के दोस्त बनेंगे और खुले मन से सच बताएंगे और दूसरे के सच को समझेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
नए साल पर पार्टनर से करें ये वादे - फोटो : istock
हफ्ते का एक दिन पार्टनर के नाम

कामकाज के बीच आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। हर दिन उनके साथ वक्त बिताना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक दूसरे से वादा करें कि हफ्ते में एक दिन या कोई एक शाम आप दोनों की होगी। कितने भी बिजी क्यों न हों, वीक में एक शाम आप उन्हें समय देंगे। मिलकर समय बिताएंगे। डिनर डेट पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं या घर पर ही सिर्फ एक दूसरे को समय दे सकते हैं। 

4 of 5
नए साल पर पार्टनर से करें ये वादे - फोटो : istock
पार्टनर की पसंद का रखेंगे ख्याल 

अक्सर रिश्ते की शुरुआत में आप अपने पार्टनर की हर बात मान लेते हैं लेकिन समय के साथ आप उनके मन को समझ नहीं पाते या अनदेखा करते हैं। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती हैं। इस नए साल में आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि आप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे। जो बाते उन्हें पसंद नहीं है, उसे बदलने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य बनाएं रखेंगे और कोशिश रहेगी की आप दोनों के बीच कोई परेशानी न आने पाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल पर पार्टनर से करें ये वादे - फोटो : pixabay
बेड टाइम होगा साथ

काम में बिजी होने के कारण आप दिन रात भूल जाते हैं। ये न तो आपके रिश्ते के लिए सही है और न सेहत के लिए। आप दोनों भले ही एक साथ रहें, लेकिन सोने जगने के समय पर बदलाव होने से भी दोनों रिश्ते में अकेलापन महसूस करते हैं। वादा करें कि बेड टाइम एक साथ रखने की कोशिश करेंगे।  कितना भी बिजी हों, एक समय पर सोएंगे। अगर सोने का समय एक न हो सका तो उठने की टाइमिंग एक रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें