साल 2021 को खत्म होने अब कुछ ही दिन बचे हैं। लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। नए साल के शुरू होने के साथ ही बहुत से लोग कुछ गोल्स तय करते हैं। रिसोल्यूशन लेते हैं। जिससे कि आगे आने वाले साल को वो पिछले साल से बेहतर बना सके। लेकिन करियर की ही तरह जरूरी है कि अपने रिलेशनशिप में भी कुछ गोल्स सेट किए जाए। ऐसा करने से आने वाले साल में आप अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिता सकते हैं। जो गलतियां आपने बीते हुए साल में की, उसे दोहराने से बचने के लिए साल 2022 में कुछ आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। अगर आप इन चार आदतों को छोड़ देते हैं तो साल 2022 में आपके रिश्ते में परेशानियां कम हो सकती हैं और जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी चार आदतें हैं जो हर हाल में छोड़ देनी चाहिए।