फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना भी हो जाए झगड़ा पार्टनर से कभी न कहें ऐसी बातें, नहीं तो....

Sat, 28 Nov 2020 02:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिश्ते में प्यार और तकरार होना आम बात है। क्योंकि जब हम किसी से प्यार करते हैं तो नाराजगी या झगड़े भी उसी से होते हैं। लेकिन प्यार की इस नोकझोंक को कभी भी बहुत न बढ़ाएं। क्योंकि ऐसा करके न केवल आप अपना मन दुखाएंगे बल्कि अपने पार्टनर को भी तकलीफ पहुंचाते हैं। कई बार हममें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो गुस्से में ऐसी बातें बोल देते हैं जो पार्टनर का दिल दुखा देती हैं। लेकिन गुस्से में बोली हुई इन बातों का बाद में आपको भले ही पछतावा हो लेकिन ये बातें पार्टनर को बहुत ज्यादा तकलीफ पहुंचाती हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ बातें जो कभी भी लड़ाई के दौरान गुस्से में नहीं कहनी चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
मैं तुम्हें छोड़ कर चली जाऊंगी
जब आपको पता है कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं और उसे छो़ड़कर सपने में भी नहीं जाएंगी। तो गुस्से में ऐसी बातें क्यों कहना कि मैं तुम्हें छोड़ कर चली जाऊंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
तुम मुझसे प्यार करते भी हो?
अपने प्यार पर या पार्टनर पर शक क्यों करना जबकि आपको अच्छे से पता है कि वो आपसे ही प्यार करते हैं। छोटी-मोटी लड़ाईयों और अनबन का आपसी प्यार पर कोई असर नहीं पड़ता है। तो इस तरह के सवाल करके पार्टनर का दिल क्यों दुखाना।

 

4 of 5
- फोटो : pexel
पुराने झगड़ें को याद करना
अगर रिश्ते को बिगाड़ना नहीं चाहती हैं तो पुराने झगड़ों को बीच में क्यों लाना। कभी-भी झगड़ा होता है तो पुराने झगड़े को बीच में लाकर पार्टनर के ऊपर इल्जाम लगाने का क्या फायदा?रिश्ते में किसी तरह की कड़वाहट नहीं चाहतीं तो ऐसा हरगिज न करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
पर्सनल बातों को बीच में लाना 
नोकझोंक या फिर अनबन के दौरान केवल जीतने के लिए अगर कोई पर्सनल बात बोलती हैं तो ये गलत है। इन बातों का पार्टनर के मन पर गहरा असर पड़ता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें