फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को भूलकर भी न बताएं अपनी ये बातें, प्यार और शादीशुदा जिंदगी हो सकती है तबाह

Fri, 29 Nov 2019 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
शादीशुदा रिश्ते में कुछ बातें ऐसी होती है जिसे किसी से भी नहीं कहना चाहिए। हांलाकि ये बाते कोई नयी नहीं है। घर के बड़े-बूढे हमेशा ही इस बात की सलाह देते हैं कि पति-पत्नी के बीच होने वाली कुछ बातों को किसी से भी नहीं कहना चाहिए। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जो किसी रिश्ते में रहते हुए अपनी सहेली या फिर किसी गैर जरूरी रिश्तेदार को नहीं बतानी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ससुराल या घर के बारे में
अपनी सहेली या फिर किसी ऐसे शख्स से जिसे आप ठीक से नहीं जानती हैं घर या अपने परिवार की किसी बात को नहीं बतानी चाहिए। घर के बारे में कुछ बोलने या बुराई करने से आपस में मनमुटाव की भावना पनपती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पैसों के बारे में
पैसा हर किसी के लिए कीमती होता है। अगर आप को किसी तरह की मुसीबत में जीवन में नहीं पड़ना है। तो समझदारी इसी में है कि अपने घर के धन-दौलत को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।क्योंकि बहुत से ऐसे किस्से जरूर ही आपने सुने होंगे जिसमें पैसा ही परिवार के लिए मुसीबत का कारण बनता है।

 

4 of 5
पति-पत्नी के बीच का रिश्ता
हर पति-पत्नी के बीच प्यार और तकरार चलती रहती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उसके बारे में किसी से भी बात करें। क्योंकि कई बार जब आप गुस्से में होते हैं तो कुछ उल्टा सीधा बोल देते हैं। जिसका फायदा उठाकर आपके कुछ रिश्तेदार दांपत्य जीवन में कड़वाहट घोल सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
अपमान की बातें
कहीं पर अगर आपका अपमान हुआ है तो इसके बारे में भी किसी से बताना ठीक नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से दूसरे लोग भी आपका सम्मान करना छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें