फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश में न करें ये पांच काम, बच्चे पर पड़ेगा गलत असर

Thu, 25 Jun 2020 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अभिभावक बनना आसान नहीं है। बच्चे की परवरिश में बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। कुछ माता-पिता बच्चों के साथ इतनी अधिक सख्ती और अनुशासन सिखाने की कोशिश करते हैं कि बच्चों पर इसका उल्टा असर होना शुरू हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही रास्ते पर चले और उसमें अच्छी आदतें जन्म लें तो आपको इन बातों का ध्यान रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। आगे की स्लाइड में जानिए वो कौन सी पांच आदते हैं जो बच्चे के लिए घातक हो सकती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों की शिकायतें
अपने बच्चे की शिकायतों को जरूर सुनें। वो आपसे क्या चाहता है। जैसे बहुत सारे मां-बाप अक्सर अनुशासन के सिखाने के चक्कर में दिनभर चिल्लाते रहते हैं। ये मत करों, इधर मत बैठो, ऐसे मत बोलो, देखो उसके कितने अच्छे नंबर आए हैं। मां-बाप की इन बातों से बच्चों को शिकायत होती है। तो जरूरी है कि बच्चों के मन की बात को समझें और उसे समझाएं। ऐसा करने से बच्चा आपकी बात ज्यादा आसानी से सुनेगा और समझेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
सबके सामने न डांटे
कुछ बच्चे भावनात्मक रूप से ज्यादा कमजोर होते हैं। उन्हें सबके सामने डांटने पर दिल पर गहरा असर पड़ता है। अगर बच्चे से कोई गलती हो जाए तो उसे पब्लिक में न डांटे। अलग से एकांत में उसे समझाने से वो जल्दी समझेगा।

4 of 5
बच्चों के सामने झूठ न बोलें। क्योंकि जब आप खुद झूठ बोलेंगे तो उसे कैसे रोकेंगे। साथ ही अगर आप बच्चे से किसी चीज का वादा करते हैं तो उसे जरूर निभाएं। ऐसा करने से बच्चे के ऊपर सकारात्मक असर पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : पेक्सेल्स
दोस्त बनें
बच्चे के दोस्त बनें। जब आप उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करेंगे तो वो आपसे सारी बातों को आसानी से शेयर करेंगे। वहीं उनकी बातों को सुनकर तुरंत उस पर प्रतिक्रिया न दें। पहले उनकी भावनाओं को समझें कि वो इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं। जब आप उनकी बातों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे तो बच्चे माता-पिता के ज्यादा करीब रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें