Navratri Day 1 Wishes: सालभर के इंतजार के बाद आज 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
बात करें पहले दिन की तो नवरात्रि का पहला दिन देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। ये दिन शक्ति, पवित्रता और एक नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। मां शैलपुत्री को हिमालयराज की पुत्री के रूप में पूजा जाता है। उनके हाथों में त्रिशूल और कमल का फूल होता है और उनकी सवारी वृषभ यानी बैल है।
अगर आप माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज के दिन की शुरुआत मां शैलपुत्री के खास मंत्रों के साथ करें। आप इन मंत्रों को अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं संदेश के रूप में भेज सकते हैं।