फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Parents Day: मां-बाप के लिए बना दें पेरेंट्स डे को यादगार, जानिए 5 इमोशनल और असरदार तरीके

Thu, 24 Jul 2025 12:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National Parents Day 2025: इस साल 27 जुलाई 2025 को पेरेंट्स डे मनाया जा रहा है। अगर आप इस बार पेरेंट्स डे को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और दिल से जुड़े तरीके बताए जा रहे हैं
विज्ञापन
1 of 6
हैप्पी पेरेंट्स डे - फोटो : Adobe
National Parents Day 2025: मां-बाप से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता है। हर इंसान की जिंदगी में माता-पिता सबसे पहला और सबसे मजबूत सहारा होते हैं। वो चुपचाप आपके लिए सब कुछ करते हैं, बिना कुछ मांगे, बिना थके। ऐसे में एक दिन अगर सिर्फ उनके नाम हो, तो क्या आप नहीं चाहेंगे कि वो दिन उनके लिए कुछ खास हो? हर साल जुलाई के चौथे रविवार को अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। भारत में भी इस दिन को माता-पिता के प्रति आभार जताने और उनके बलिदानों को याद करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 27 जुलाई 2025 को पेरेंट्स डे मनाया जा रहा है। अगर आप इस बार पेरेंट्स डे को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और दिल से जुड़े तरीके बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
खुद से बनाएं तोहफा - फोटो : Freepik
भावना से जुड़ा खास तोहफा

कभी-कभी सबसे खूबसूरत गिफ्ट वह होता है जो खुद से बनाया गया हो। तोहफे से ज्यादा भावना मायने रखती है। इसलिए गिफ्ट ऐसा हो जो आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति करें। फिर चाहे वो एक छोटा सा कार्ड हो, उनके लिए तैयार किया गया मनपसंद खाना हो या बचपन की कोई पुरानी फोटो को फ्रेम कर देना हो। इससे उन्हें महसूस होगा कि आप सच में उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पेरेंट्स डे - फोटो : Pexel
उनकी पसंद को समझें

माता-पिता ये भलीभाति जानते हैं कि उनके बच्चे को क्या पसंद है और क्या नहीं। अभिभावक अपने बच्चों की पसंद को ही अपना बना लेते हैं और खुद की पसंद-नापसंद को नजरअंदाज करते हैं। बच्चों को ये जानना चाहिए कि उनके अभिभावक को क्या पसंद है। अपने हाथों से उनका मनपसंद खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। अगर वह किसी जगह को घूमने की ख्वाहिश रखते हैं तो इस दिन उन्हें यहां ले जाएं ताकि उनकी इच्छा पूरी हो सके।

4 of 6
संघर्ष और बलिदानों को स्वीकारें - फोटो : Adobe stock
संघर्ष और बलिदानों को स्वीकारें

माता-पिता बच्चे को एक अच्छी जीवन और भविष्य देने के लिए कई त्याग करते हैं। अपनी पसंद, शौक और सपनों को छोड़ देते हैं। बच्चों द्वारा उनके संघर्ष और बलिदान को याद करना और स्वीकार करना माता-पिता के लिए किसी सम्मान से कम नहीं होता। इस दिन के लिए एक छोटा सा वीडियो बनाएं जिसमें उनके जीवन के संघर्ष, परवरिश और उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया जाए। या फिर एक इमोशनल लेटर लिखें, जो उन्हें आपकी भावनाओं से जोड़ दे।
विज्ञापन

5 of 6
सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Adobe
सेहत का रखें ख्याल

माता-पिता अपने बच्चों की स्वास्थ्य की फिक्र तब से करने लगते हैं जब वह भ्रूण में होते हैं। बड़े होते बच्चों की सेहत का ध्यान रखते-रखते माता-पिता खुद के स्वास्थ्य की परवाह करना ही भूल जाते हैं। बच्चों का फर्ज है कि वह भी अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। पेरेंट्स डे पर आप उनके लिए एक हेल्थ चेकअप पैकेज बुक कर सकते हैं या उन्हें योग क्लास या वॉक पर जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आप उनके साथ हेल्दी खाना खाएं और उन्हें मोटिवेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वक्त दें - फोटो : Adobe stock
वक्त दें

माता-पिता को अपने बच्चों से सिर्फ उनका वक्त चाहिए होता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास अपने माता-पिता से बात करने का भी वक्त नहीं होता है। अगर आपके माता-पिता दादा-दादी या नाना-नानी बन गए हैं तो वह आपके वक्त के अलावा अपने पोते-पोतियों का भी साथ चाहते हैं। उनके लिए बच्चों के साथ बिताया गया समय सबसे बड़ा तोहफा होता है। इसलिए पेरेंट्स डे पर फैमिली आउटिंग पर जाएं या घर पर ही गेम नाइट रखिए, जिसमें सब मिलकर हंसी-खुशी समय बिताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें