फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nanad Bhabhi Relationship Tips: ननद-भाभी का रिश्ता बन सकता है बहनों जैसा! बस अपनाएं ये 5 बातें

Wed, 23 Jul 2025 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

nanad bhabhi relationship tips: अगर दोनों थोड़ी समझदारी और अपनापन दिखाएं, तो ये रिश्ता सबसे खास और मजबूत बन सकता है। आइए जानते हैं वो 5 अहम बातें जो ननद और भाभी के रिश्ते को और भी मजबूत बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता कैसे बनाएं मजबूत - फोटो : Adobe
Nanad Bhabhi Relationship Tips: भारतीय परिवारों में ननद-भाभी का रिश्ता कई रंगों से भरा होता है। कभी यह रिश्ता मां-बेटी जैसा लगने लगता है तो कभी बहनों की तरह गहरा और कई बार सहेलियों की तरह। लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं और इस रिश्ते में दूरी आ जाती है। अगर दोनों थोड़ी समझदारी और अपनापन दिखाएं, तो ये रिश्ता सबसे खास और मजबूत बन सकता है। आइए जानते हैं वो 5 अहम बातें जो ननद और भाभी के रिश्ते को और भी मजबूत बना सकती हैं।


तुलना करने से बचें, एक-दूसरे को अपनाएं

रिश्तों में सबसे ज्यादा कड़वाहट तब आती है जब तुलना शुरू हो जाती है, जैसे "मेरी सहेली की भाभी तो ऐसी है", या "तुम्हारी बहन तो ऐसे करती है"। इससे बचना चाहिए। हर व्यक्ति अलग होता है, और हर रिश्ते की डोर को प्यार से ही बांधा जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता - फोटो : Adobe
खुलकर करें बात, मन में न रखें शिकायतें

अक्सर भाभी या ननद कोई बात कहती हैं और सामने वाली उसे गलत समझ लेती हैं। ऐसे में चुप रहने की बजाय बात करके हर चीज़ को सुलझाया जा सकता है। जब संवाद खुला हो, तो गलतफहमियों की कोई जगह नहीं रहती। जैसे अपनी सहेली के साथ आप संवाद करके समस्याओं को हल और दोस्ती को गहरा बनाती हैं, वैसा ही ननद भाभी आपस में करें।
विज्ञापन

3 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता - फोटो : Adobe stock
घर के कामों में साथ निभाएं, न हो मुकाबला

अगर भाभी रसोई में कुछ बना रही हैं तो ननद उनका हाथ बंटा सकती हैं। या अगर ननद ऑफिस या काॅलेज जाती हैं, तो भाभी उनका टिफिन बना सकती हैं। यह छोटी-छोटी चीजें सिर्फ काम नहीं, प्यार और सहयोग के प्रतीक बन जाती हैं। दोनों एक दूसरे से मुकाबला करने के बजाए एक दूसरे की सपोर्टर या स्ट्रेंथ बनने की कोशिश करें।

4 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता - फोटो : instagram
एक-दूसरे को सरप्राइज दें और खास महसूस कराएं

त्योहारों, जन्मदिन या बिना किसी वजह के भी एक छोटी सी चॉकलेट या गिफ्ट देना रिश्तों में मिठास लाता है। एक "तुम आज बहुत सुंदर लग रही हो" जैसा सरल कॉम्प्लिमेंट भी दिन बना सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता - फोटो : Pexel
थोड़ा धैर्य और थोड़ी समझदारी

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन अगर हम हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया न देकर थोड़ा समय और धैर्य दिखाएं, तो वो रिश्ता खुद-ब-खुद गहराता चला जाता है। इसलिए एक दूसरे के प्रति धैर्य रखते हुए तालमेल बैठाने की कोशिश करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ननद और भाभी का रिश्ता - फोटो : Istock
ननद-भाभी का रिश्ता हो सकता है सबसे खास

ननद और भाभी का रिश्ता सिर्फ एक औपचारिक रिश्ता नहीं, बल्कि वो रिश्ता है जिसे हम चाहें तो बहनों से भी बढ़कर बना सकते हैं। बस जरूरत है थोड़ी सी सहनशीलता, थोड़ा प्यार और बहुत सारा अपनापन दिखाने की। जब दोनों पहल करेंगी, तो रिश्ता खुद-ब-खुद गहराता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें