National Parents Day 2025: मां-बाप से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता है। हर इंसान की जिंदगी में माता-पिता सबसे पहला और सबसे मजबूत सहारा होते हैं। वो चुपचाप आपके लिए सब कुछ करते हैं, बिना कुछ मांगे, बिना थके। ऐसे में एक दिन अगर सिर्फ उनके नाम हो, तो क्या आप नहीं चाहेंगे कि वो दिन उनके लिए कुछ खास हो? हर साल जुलाई के चौथे रविवार को अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। भारत में भी इस दिन को माता-पिता के प्रति आभार जताने और उनके बलिदानों को याद करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 27 जुलाई 2025 को पेरेंट्स डे मनाया जा रहा है। अगर आप इस बार पेरेंट्स डे को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और दिल से जुड़े तरीके बताए जा रहे हैं।