फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girl Child Day 2026: 'बेटी को पढ़ाओ, बढ़ाओ और सशक्त बनाओ', बालिका दिवस पर सबको भेजें जागरूकता संदेश

Sat, 24 Jan 2026 09:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

National Girl Child Day 2026 Wishes: राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। ये दिन लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सपनों को मान्यता और सुरक्षा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
बालिका दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
National Girl Child Day Wishes 2026: राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल की तरह 24 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन समाज को आईना दिखाने का अवसर है कि हम बेटियों को लेकर आज भी कितने संवेदनशील, या कितने लापरवाह हैं।

भारत में बेटी का जन्म आज पहले जैसा अभिशाप नहीं कहा जाता, लेकिन सच यह भी है कि समान शिक्षा, सुरक्षा और अवसर अभी भी हर बेटी तक नहीं पहुंच पाए हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस इसी असमानता पर सवाल उठाने का दिन है। यह दिन याद दिलाता है कि बेटी सिर्फ़ परिवार की जिम्मेदारी नहीं, देश की संभावना है।

अगर आप सोच रहे हैं कि आप लड़कियों के लिए क्या कर सकते हैं, जो लोगों को जागरूक करें। बेटी की पढ़ाई, सेहत और सपनों को समझें और दूसरों को भी समझाएं। सोशल मीडिया, स्कूलों, परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सकारात्मक संदेश साझा कर सकते हैं। आज बेटियां बोझ नहीं, देश का भविष्य बन चुकी हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस यही याद दिलाता है कि बेटियों के लिए आवाज़ उठाना कितना जरूरी है।

यहां राष्ट्रीय बालिका दिवस के कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप समाज में जागरूकता फैला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
----------------------------
 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
इस नारे को दिल से ठानो।
बालिकाएं हैं समृद्धि का मार्ग,
इस सत्य को हर कोई मान लो।

बालिका दिवस की शुभकामनाएं

--------------------------------
विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
------------------------

बालिकाओं को समर्पित यह दिन,
जगाएं जागरूकता, समझाएं सभी को।
बेटी है शक्ति स्वरूप
करती है हर घर को रोशन।

बालिका दिवस की शुभकामनाएं


 

4 of 6
राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
------------------------------------

बालिकाओं का दिन है यह खास,
उनका हौसला है अनमोल आभास।
शिक्षा का ज्ञान हो सबको हासिल,
बेटियों से है राष्ट्र का भविष्य।

बालिका दिवस की शुभकामनाएं

------------------------------

 
विज्ञापन

5 of 6
राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
---------------------------
 
बालिकाओं की मुस्कान है समृद्धि,
उनके सपनों की ऊंचाइयों में है सफलता की चाह।
समाज को समझाएं, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका,
बेटी है राष्ट्र प्रगति की सीढ़ी, इस दिन का यही संदेश।

बालिका दिवस की शुभकामनाएं

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
---------------------

बालिकाएं हैं सपनों की मल्लिका,
उन्हें मिले सभी खुशियां।
शिक्षित हों, आत्मनिर्भर और समर्थ बनें
बालिका दिवस पर लें यही संकल्प।

बालिका दिवस की शुभकामनाएं

-------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें