फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर जन्मी बेटी के लिए ये नाम हैं सबसे शुभ, मिलता है मां सरस्वती का आशीर्वाद

Fri, 23 Jan 2026 10:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Basant Panchami Baby Girl Names: अगर आपकी बेटी का जन्म वसंत पंचमी पर हुआ है या लड़की का नामकरण वसंत पंचमी के शुभ मौके पर करना है तो मां सरस्वती से प्रेरित नाम बेटी का नामकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वसंत पंचमी पर जन्मी बेटी के लिए नाम - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami Baby Girl Names: वसंत पंचमी ज्ञान, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व है। वसंत पंचमी को विद्यारंभ और नामकरण के लिए शुभ माना जाता है। पीला रंग, सरस्वती वंदना और शुभ संकल्प, इन सबके साथ रखा गया नाम जीवन में ज्ञान और संतुलन की राह दिखाता है।

इस दिन जन्मी बेटी को सरस्वती से जुड़ा नाम देना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नाम बुद्धि, संस्कार और सृजनात्मकता का प्रतीक होता है। मान्यता है कि ऐसे नाम जीवन में सीखने की ललक, मधुर वाणी और विवेक को मजबूत करते हैं। अगर Basant Panchami 2026 पर आपके घर लक्ष्मी आई है, तो ये नाम शुभ विकल्प हो सकते हैं।

वसंत पंचमी पर जन्मी  बेटी को मां सरस्वती से प्रेरित नाम देना हो तो नाम चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, 
  • नाम का अर्थ सकारात्मक हो
  • उच्चारण सरल और मधुर हो
  • परिवार की परंपरा से मेल खाता हो
  • भविष्य में पहचान बनने लायक हो
विज्ञापन

2 of 6
मां सरस्वती - फोटो : adobestock
मां सरस्वती से जुड़े शुभ नाम, अर्थ सहित

वीणा - संगीत और साधना का प्रतीक
वाणी- मधुर वाणी और अभिव्यक्ति
विदुषी- ज्ञानी, बुद्धिमान
वसंतिका- बसंत से जुड़ी
वसंशी - वसंत की खुशबू
विज्ञापन

3 of 6
मां सरस्वती से प्रेरित नाम - फोटो : adobe stock
बेटी के लिए नाम

स्वर्णा - सोने जैसी
पितांशी- पीले रंग की आभा
पीतिका- सुनहरा
कनिका- सोने का कण
आभा- चमक

4 of 6
मां सरस्वती से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
वसंत पंचमी पर बेटी के नाम

पिहू- कोयल की मधुर बोली
स्वरा- संगीत की स्वर
काव्या -कविता जैसी
श्रुति- वेद, संगीत
नादिनी -नाद से जुड़ी
विज्ञापन

5 of 6
मां सरस्वती से प्रेरित नाम - फोटो : Adobe
बेटी के लिए नाम

मेधा- बुद्धि, स्मरण शक्ति
प्रज्ञा- विवेक
कला- रचनात्मकता और सौंदर्य
ज्ञानिका- ज्ञान से जुड़ी
अन्वी -अनुसरण करने वाली
सुरभि-  सुगंध, सकारात्मकता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां सरस्वती से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
मां सरस्वती से प्रेरित नाम

सुमिता- सुगंधित
सौम्या- शांत और सुंदर
आनंदी - खुश रहने वाली
शिविका -शुभ
आयरा -पृथ्वी
नायरा- मां सरस्वती की अनंत और अद्भुत सुंदरता का वर्णन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें