Brothers and Sisters Day 2024: दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में भाई बहन का संबंध है। भाई और बहन के बीच प्यार, लगाव और दोस्ती होती है। बचपन में लड़ने-झगड़ने वाले भाई बहन बड़े होने पर एक दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर बन जाते हैं। हालांकि भाई-बहनों की शादी के बाद उनके रिश्ते में कुछ बदलाव आने लगता है। बचपन में दोस्तों की तरह रहने वाले भाई बहनों के जीवन में उनके जीवनसाथी के आने के बाद आपसी दूरी बढ़ने लगती हैं। कई बार तो मनमुटाव हो जाता है और कुछ मामलों में तो भाई-बहन शादी के कुछ वर्षों बाद एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते हैं।
सवाल ये है कि दोस्तों की तरह और परिवार में एक दूसरे का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भाई बहन के रिश्ते में शादी के बाद दूरी क्यों आ जाती है। मुख्य रूप से इसके पांच कारण है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में, ताकि वक्त रहते भाई बहन अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचा सकें।