फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship With Nanad: ननद-भाभी के रिश्तों में नहीं आएगी खटास, इन बातों को जरूर समझें

Fri, 16 Sep 2022 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ननद भाभी का रिश्ता - फोटो : instagram/weddingwireindia
ननद भाभी का रिश्ता बिल्कुल अलग होता है। क्योंकि इसमे प्यार के साथ ही कई बार खटास भी नजर आती है। कई बार प्यार भरी नोंकझोंक लंबी बहस और फिर मतभेद में बदल जाती है। जो लगभग पूरी जिंदगी ही चलती है। खासतौर पर बहू जब घर में आती है। तो ननद के साथ कई बार उसका एक्सपीरिएंस बुरा ही होता है। लेकिन अगर ननद और भाभी के बीच रिश्ते में मधुरता चाहिए तो हर ननद को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि रिश्तों में प्यार बना रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
ननद भाभी का रिश्ता - फोटो : pixabay
भाभी से किसी भी तरह की उम्मीद लगाने से पहले ये समझना होगा कि वो भी किसी घर की बेटी है। जहां से आकर वो हर नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नए घर में आने के साथ ही किसी की भी भाभी को तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती हैं। नया घर, नया परिवेश और नए लोगों के बीच वो बहू हर चीज से अंजान होती है। इसलिए उसे ननद और भाभी के रिश्तों में भी तालमेल बिठाने में दिक्कत हो रही होगी।

4 of 6
relationship - फोटो : pixa
अगर ननद और भाभी के विचारों में अंतर है। तो उसका कारण परिवार का माहौल भी हो सकता है। क्योंकि हो सकता है जिन बातों को आपके घर में बहुत गंभीर माना जाता हो। वहीं बात दूसरे के घर में केवल एक सामान्य बात हो। इसलिए विचारों में अंतर को बहुत बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश ना करें। 
विज्ञापन

5 of 6
relationship
अगर आप शादीशुदा ननद नही हैं तो ये समझना होगा कि एक दिन आप भी किसी दूसरे घर जाएंगी। जहां पर आपको इस तरह की परिस्थितियों से दो चार होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
वहीं नए रिश्ते को दिल से स्वीकार करने में समय लगता है। अगर आप अपनी भाभी को दिल से नहीं अपना पा रही हैं। तो यहीं बात आपकी नई नवेली भाभी पर भी लागू होगी। इसलिए पहले भाभी से घुलने मिलने में वक्त लगाएं। फिर किसी के स्वभाव के बारे में धारणा बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें