फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी हुई मुकेश अंबानी की खुशियां, एक ही महीने में होगी जुड़वा बच्चों की शादी

Mon, 07 May 2018 12:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mukesh Ambani
देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की खुशियां डबल हो गई हैं। कुछ दिन पहले उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हुई। अब उनकी इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी भी तय हो गई है। खबर है कि मुकेश और नीता के दोनों बच्चों की शादी इसी साल के अंत में दिसंबर महीने में होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani
ईशा अंबानी ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से सगाई कर ली है। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि आनंद अपने घुटनों पर बैठकर ईशा को प्रपोज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही ईशा ने आनंद का प्रपोजल स्वीकार किया, दोनों के माता-पिता ने साथ लंच किया और खुशी सेलिब्रेट की। 
विज्ञापन

3 of 5
anand piramal
आनंद, पीरामल एंटरप्राइज के संस्थापक हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्टअप्स- 'पीरामल हेल्थ और पीरामल रिएलटी शुरू किया। वह पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

4 of 5
Isha Ambani - फोटो : Instagram
वहीं, ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। फिलहाल वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। जून में उनकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाश अंबानी
वहीं, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च में गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से सगाई की। श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका और आनंद ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। अंबनी परिवार की होने वाली बहू ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की। साल 2014 से वह रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें