मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी और एशिया की सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन में से एक ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें, मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी की शादी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ तय की है। दोनों परिवार एक-दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं। खास बात यह है कि आनंद ने ईशा को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए किसी महंगी जगह की जगह एक मंदिर को चुना था।
विज्ञापन
2 of 5
जी हां, पीरामल ने महाबलेश्वर के मंदिर में ईशा के सामने शादी का प्रपोजल रखा। 26 साल की ईशा और 33 साल के आनंद पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । आनंद और ईशा की शादी दिसंबर में हो सकती है । अंबानी और पिरामल परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
बता दें कि आनंद देश के जाने-माने बिजनेस मैन सेठ पीरामल के प्रपौत्र एवं बिजनसमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं के बगड़ कस्बे के रहने वाला यह लड़का अब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की बेटी ईशा अंबानी से शादी करेगा।
4 of 5
हाल ही में आनंद उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने मुकेश अंबानी को उन्हें व्यवसायी बनने के लिए प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया कहा था। मुंबई में एक कार्यक्रम में बात करते हुए आनंद ने कहा था कि मैंने उनसे पूछा था कि मुझे कंसल्टिंग में जाना चाहिए या बैंकिंग में उसके जवाब में उन्होंने कहा था कि कंसल्टेंट होने का मतलब है कि, जैसे आप क्रिकेट देख रहे हैं या कमेंट्री कर रहे है, जबकि व्यवसायी बनने का मतलब है कि आप क्रिकेट खेल रहे हैं। आप कंमेंट्री करके क्रिकेट खेलना नहीं सीख सकते। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो व्यवसायी बनें और अभी से इसकी शुरुआत करें।
मुकेश अंबानी ने आनंद पिरामल को गुरु की तरह रास्ता दिखलाया और कहा, 'खेलिए, गलतियां कीजिए, लेकिन जूझते रहिए।' बस क्या था, आनंद ने न्यूयॉर्क में नौकरी की योजना त्याग दी और रियल एस्टेट बिजनस में दांव खेल दिया।