फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मम्मी के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए हैं तो परेशान न हों, ये चीजें देखकर खुश हो जाएंगी मां

Sat, 10 May 2025 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day 2025 Gift For Mom अगर आप मां के लिए अब तक गिफ्ट नहीं खरीद पाए और आखिरी समय में कुछ खास देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो यहां कुछ आसान, प्यारे और दिल छू लेने वाले लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया बताए जा रहे हैं। इन गिफ्ट को पाकर मां खुश हो जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे पर आखिरी मौके पर दें ये गिफ्ट - फोटो : Adobe
Mothers Day 2025 Gift For Mom: मदर्स डे हर मांं को समर्पित दिन है। इस दिन बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। शुरुआत मां के लिए खास और पसंदीदा तोहफे से होती है। बच्चे हफ्तों पहले से मां के लिए क्या गिफ्ट लेना है, इसका विचार करने लगते हैं। जो बच्चे कमाते नहीं हैं, वह पाॅकेट मनी एकत्र करना शुरू कर देते हैं ताकि मां के लिए उनकी पसंद का तोहफा लिया जा सके। हालांकि कई बच्चे ऐसे भी होंगे, जिन्हें इस बार गिफ्ट खरीदना या तो याद नहीं रहा होगा या अब तक उन्हें मां के लिए कोई उपयुक्त गिफ्ट मिला ही नहीं। 

अब मदर्स डे आ गया है और आपके पास मां को देने के लिए कोई तोहफा तैयार ही नहीं है। ऐसी स्थिति में परेशान न हों। अगर आप मां के लिए अब तक गिफ्ट नहीं खरीद पाए और आखिरी समय में कुछ खास देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो यहां कुछ आसान, प्यारे और दिल छू लेने वाले लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया बताए जा रहे हैं। इन गिफ्ट को पाकर मां खुश हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मां के लिए कुकिंग - फोटो : Adobe stock
मां के लिए कुकिंग

अगर आप मां के लिए तोहफा नहीं खरीद पाए,  तो अपने हाथों से उनके लिए तोहफा तैयार कर सकते हैं। मदर्स डे पर मां की पसंदीदा खाने की चीज खुद से बनाकर उनके सामने परोस सकते हैं। अब चाहे पराठा हो, खीर हो या कोई केक, जो भी मां को पसंद हो और बनाना आसान लगे, खुद से बनाकर उन्हें खिलाएं। मां को सारा दिन आराम दीजिए और उनके लिए आप खाना पकाइए। इससे उनका दिल खुश हो जाएगा।


Mothers Day Card Messages: मां को लिखकर बताएं दिल की बात, पढ़ते ही आपको लगा लेंगी गले    
विज्ञापन

3 of 5
मां की करें दिनभर मदद  - फोटो : Pexel
मां की करें दिनभर मदद 

अगर मदर्स डे मां को समर्पित दिन है तो आज का दिन उनके लिए सुकून भरा होना चाहिए। मां को मदर्स डे पर पूरी तरह से आराम दीजिए। घर के सारे छोटे-बड़े काम आप कर लीजिए। इससे बेहतर गिफ्ट मां के लिए क्या हो सकता है। सबसे पहले तो वह मां जो 356 दिन बिना किसी छुट्टी और सैलरी के पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, उन्हें एक दिन की छुट्टी मिलेगी, जिसमें वह अपने मन मुताबिक आराम कर सकती हैं, घूमने जा सकती हैं या मूवी देख सकती हैं। दूसरी बात जब मां अपने बच्चों को घर के काम करते या जिम्मेदारी संभालते देखती हैं तो आश्वस्त हो जाती हैं कि उनका बच्चा अब समझदार हो गया है।

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर जाएं मंदिर, मम्मी संग करें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा    

4 of 5
घर पर मिनी स्पा - फोटो : Adobe stock
घर पर मिनी स्पा

मदर्स डे पर मां को रिलैक्स महसूस कराना चाहते हैं तो क्यों न उनके लिए घर को मिनी स्पा में बदल दें। थोड़ा सा फेस पैक, हल्की मसाज, गर्म पानी से पैर डुबोकर पैडिक्योर, इन तरीकों को अपनाकर आप मां के लिए घर पर ही एक छोटा स्पा डे बना सकते हैं। ये मां के लिए गिफ्ट भी होगा और सेल्फ केयर का मौका भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पौधा  - फोटो : Adobe stock
पौधा 

अगर आप मां को कोई तोहफा देना चाहते हैं जो सालों साल उनके पास रहे और यादगार बन जाए तो उन्हें एक छोटा सा पौधा दे सकते हैं। पास की नर्सरी से कोई छोटा सुंदर पौधा ला सकते हैं। यह बेहतरीन और लंबे समय तक टीके रहने वाला गिफ्ट बन सकता है। मां के साथ मिलकर पौधे को घर के गार्डन या गमले में रोप सकते हैं। 


Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें