फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2019: मदर्स डे के खास दिन पर कुछ इस तरह मां को दें सरप्राइज, करें ये खास तैयारी

Tue, 07 May 2019 06:18 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपनी मां को स्पेशल गिफ्ट देना चाहता है। मां को खुश करने के लिए तरह-तरह की सरप्राइज तैयार कर रहे हैं। इस बार मदर्स डे आने वाले रविवार का मनाया जाएगा। आपको ऑफिस में छुट्टी के लिए कोई बहाना भी नहीं बनाना पड़ेगा। आप पूरा दिन अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह मदर्स डे को कैसे स्पेशल बनाएं ताकि मां खुश हो जाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एक रात पहले करें तैयारी
मदर्स डे रविवार को है। यानी कि आपको इसकी तैयारी शनिवार की रात से करनी होगी। शनिवार की रात मां के तकिए के नीचे एक प्यारा सा लेटर लिखें। लेटर में अपने जीवन के हर लम्हे के लिए मां को थैंक्यू कहिए और लेटर के साथ एक प्यारा सा गुलाब का फूल भी रख दें। 
विज्ञापन

3 of 6
वैसे आमतौर पर अगर हर रोज मां आपको बेड पर चाय लेकर आती हैं तो मदर्स डे के खास दिन पर आप उनके लिए बेड टी तैयार करें। मां के बिस्तर छोड़ने से पहले उनके लिए बेड टी तैयार करें। 

4 of 6
नाश्ता
मदर्स डे के दिन मां के लिए उनकी पसंद का नाश्ता बनाएं। हर रोज तो वो आपकी पसंद का नाश्ता बनाती हैं लेकिन मदर्स डे के मौके पर उनकी पसंद का नाश्ता बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
दोपहर में मां के साथ बिताएं वक्त
हर दोपहर मां कुछ न कुछ काम करती रहती हैं। इस खास मौके पर उनको सारे काम से छुटकारा दिलाएं। मां के साथ दोपहर में वक्त बिताएं उनके साथ इंडोर गेम्स खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अलावा मां के साथ बाहर डिनर करने जाएं, मनपसंद शॉपिंग करें और मां के लिए उनकी पसंद का सामान खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें