फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अलावा इन जगहों पर अधिकतर यहां होती है पति-पत्नी के बीच लड़ाई

Tue, 07 May 2019 11:03 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कहते हैं कि रिश्ते में प्यार के साथ तकरार का भी होना जरुरी है। क्योंकि हम जिसके करीब होते हैं उसपर अपना प्यार और गुस्सा दोनों जाहिर करते हैं। ऐसे में पार्टनर के बीच लड़ाई-झगड़ा होना बहुत ही आम बात है। हालांकि लड़ाई के लिए जरुरी नहीं है कि घर की चारदीवारी ही हो, बल्कि घर के बाहर भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना तय है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि घर के अलावा वो कौन सी जगहें हैं जहां पति-पत्नी की लड़ाई हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार में होती है लड़ाई
कपल के बीच ऐसा रिश्ता होता है की आपस में ही गुस्सा निकला लेते हैं। अक्सर कार में सफर करने के दौरान पार्टनर में लड़ाई हो जाती है। सफर के दौरान ट्रैफिक में फंसने के कारण भी आपस में लड़ाई हो सकती है। इसलिए अगर आप भी ट्रैफिक में फंसे हुए हैं तो अपने आप पर काबू रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रुप डिनर के दौरान लड़ाई
अधिकांश पुरुषों की आदत होती है कि किसी भी पार्टी में वह दूसरी महिलाओं की खूब तारीफ करते हैं। और यह बात किसी भी पत्नी को बर्दाशत नहीं हो पाती है। इसलिए वह इस बात को लेकर वहीं लड़ाई करना शुरू कर देती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी ग्रुप डिनर पर गए हुए हैं तो किसी दूसरी महिला की तारीफ करने से पहले सोचें।

4 of 5
सफर के दौरान लड़ाई
अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ सफर कर रहे हैं तो आपके बीच लड़ाई हो सकती है। सफर के दौरान अधिकांश लड़ाई पैकिंग को भी लेकर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टी व शादी के दौरान झगड़ा
दूसरों से अपने पार्टनर की तुलना करना अच्छी बात नहीं होती हैं। ऐसा करने से पार्टनर के मन में हीन भावना उत्पन्न होती है। ऐसा अक्सर होता है कि पार्टी या शादी में जाने पर कई जोड़े दूसरे कपल से अपने पार्टनर की तुलना करने लग जाते हैं। ऐसा करने से झगड़ा शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें