फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2024 Shayari: मां के लिए प्यारी शायरियां, मदर्स डे पर भेजकर बांटे खुशियां

Sat, 11 May 2024 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां मदर्स डे के प्यारी शायरियां दी जा रही हैं, जिसे मां को भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। वहीं अपने जीवन में मां रूपी हर महिला को मदर्स डे की शायरियां भेजकर शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
Mother's Day 2024 Shayari : मई माह के दूसरे रविवार को मां को समर्पित खास दिन मनाया जाता है, जिसे मदर्स डे कहते हैं। इस वर्ष मदर्स डे 12 मई 2024 को मनाया जा रहा है। मदर्स डे के मौके पर बच्चे अपनी मां के प्यार और समर्पण का सम्मान व सराहना करते हैं। जो बच्चे हर रोज अपनी मां से यह नहीं कर पाते कि वह उनके जीवन में कितनी अहम हैं, कि वह अपनी मां से बहुत प्यार और सम्मान करते हैं, वह मदर्स डे के मौके पर अपने दिल की बात जाहिर करते हैं। 

मदर्स डे पर वह शब्दों, तोहफों या कुछ खास करके अपनी मां को स्पेशल महसूस कराते हैं। मदर्स डे के मौके पर मातृत्व को सलाम करते हुए खूबसूरत और भावनाओं से परिपूर्ण मां पर आधारित शायरियां भी सुना सकते हैं। यहां मदर्स डे के प्यारी शायरियां दी जा रही हैं, जिसे मां को भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। वहीं अपने जीवन में मां रूपी हर महिला को मदर्स डे की शायरियां भेजकर शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मदर्स डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
मां के बिना जीवन चुभती धूप सा
उनके आंचल में है सुखमय छांव।

हैप्पी मदर्स डे
विज्ञापन

3 of 5
मदर्स डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
जिंदगी बड़ी हसीन थी
सपने के उस गांव में।
मां हमें महफूज रखती थी
अपने आंचल के छांव में।

हैप्पी मदर्स डे

4 of 5
मदर्स डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती।

हैप्पी मदर्स डे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मदर्स डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
जब-जब कागज पर लिखा
मैंने मां का नाम
कलम अदब से बोल उठी
हो गए तुम्हारे चारों धाम।

हैप्पी मदर्स डे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें