फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2023: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए खास तोहफे, इस मदर्स डे पर करें सरप्राइज

Sun, 14 May 2023 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे गिफ्ट - फोटो : istock
Mother's Day 2023 Gift Ideas: हर साल मई महीने के दूसरे सप्ताह के रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन मां के नाम समर्पित होता है। दुनियाभर में सबसे अनमोल रिश्ता मां और बच्चे का होता है। मां महज बच्चे की जननी ही नहीं, बल्कि परिवार को संभालने का आधार होती है। एक महिला जब गर्भवती होती है, तभी से वह शिशु से उसका रिश्ता बनने लगता है। 9 महीने कोख में बच्चे को रखने के बाद मां का बच्चे से तन और मन दोनों का जुड़ाव गहरा हो जाता है। मां इस बात की उम्मीद रखती है बच्चा बड़ा होकर भी मां के उतने ही करीब होगा, जितना जन्म के समय था। हालांकि बड़े होते बच्चे पढ़ाई, नौकरी या खुद के परिवार को बनाने में व्यस्त हो जाते हैं और मां की उंगली पकड़कर चलना छोड़ देते हैं। लेकिन मां से प्यार वैसा ही रहता है। इसी प्यार और मां के प्रति सम्मान को जाहिर करने के लिए मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस मातृत्व दिवस के मौके पर अपनी मां को दिल छू लेने वाले तोहफे दे सकते हैं। मां के लिए तोहफे लेने के लिए अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। महज 500 रुपये में मां के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
purse - फोटो : iStock
पर्स

महिलाओं को पर्स काफी पसंद होते हैं और साथ ही पर्स उनके काम भी बहुत आते हैं। ऐसे में मां को तोहफे में पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में 500 रुपये में अच्छे पर्स मिल जाएंगे। ऑनलाइन माध्यमों पर भी सस्ते में पर्स मिल जाएंगे। पर्स में कई वैरायटी हैं, जैसे हैंडबैग, टोटे पर्स, स्लिंग बैग, क्लच या ओवरसाइज पर्स। मां के जरूरत के मुताबिक पर्स तोहफे में दीजिए। 
विज्ञापन

3 of 5
साड़ी - फोटो : istock
साड़ी

एक सुंदर सी साड़ी मां का दिल छू लेगी। उन्हें सिफाॅन, ऑर्गेंजा या जॉर्जेट की सुंदर सी फ्लोरल प्रिंट व बॉर्डर वाली साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपको सुंदर साड़ियां मिल जाएंगी। शॉपिंग वेबसाइट्स से भी साड़ी खरीद सकते हैं।

4 of 5
मीनाकारी ज्वेलरी - फोटो : Istock
ज्वेलरी

मां को मदर्स डे के लिए 500 रुपये में सुंदर ज्वेलरी या एक्सेसरीज तोहफे में दे सकते हैं। मां को इयररिंग्स, चोकर, नेक चेन, एक्सरसाइज ज्वेलरी, नेकपीस आदि दे सकते हैं। ज्वेलरी मां को पसंद भी आ जाएगी और वह किसी खास मौके पर आपकी दी ज्वेलरी पहनकर इतरा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bangles - फोटो : pixabay
चूड़ियां 

अधिकतर महिलाओं को बैंगल्स पसंद होते हैं। मां को चूड़ियां, कंगन भी मदर्स डे पर तोहफे में दे सकते हैं। उनकी किसी साड़ी से मैच करवाकर चूड़ियों का सेट तैयार कराएं या बैंगल बाॅक्स में अलग अलग तरह की चूड़ियां रखकर गिफ्ट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें