फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: बहू नहीं मानती है आपकी बात? ये तरीके अपनाकर मजबूत बनाएं अपना रिश्ता

Sun, 16 Feb 2025 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी बहू आपकी बातें नहीं मानती, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आपको अनदेखा कर रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सही तरीके अपनाकर आप इस रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
बहू नहीं मानती है आपकी बात? ये तरीके अपनाकर मजबूत बनाएं अपना रिश्ता - फोटो : Adobe stock
Relationship Tips: आपने अक्सर टीवी सीरियलों में देखा होगा कि कैसे सास-बहू एक-दूसरे के खिलाफ साजिश में लगी रहती हैं, जबकि असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। हां ये भले ही होता है कि आपस में थोड़ी सी अनबन हो जाए, लेकिन कुछ तरीके अपनाकर उस अनबन को भी ठीक करा जा सकता है।

दरअसल, सास-बहू का रिश्ता प्यार, समझदारी और आपसी सम्मान पर टिका होता है। अगर बहू आपकी बातें नहीं सुनती, तो जबरदस्ती या गुस्से से काम नहीं चलेगा। प्यार, धैर्य और सही तरीके से बात करके आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।

जब आप बहू को अपनी बेटी की तरह मानेंगी, तो वह भी आपको अपनी मां की तरह सम्मान देगी। ऐसे में यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी बहू के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
पहले समझने की कोशिश करें कि बहू क्यों बात नहीं मानती - फोटो : Adobe stock
पहले समझने की कोशिश करें कि बहू क्यों बात नहीं मानती 

आज की बहुएं आत्मनिर्भर और स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं। वे परंपराओं को पूरी तरह नहीं छोड़ना चाहतीं, लेकिन उनमें बदलाव चाहती हैं। ऐसे में अगर आप सब चीजें अपने मुताबिक करना चाहेंगी तो रिश्ता खराब हो सकता है। ऐसे में पहले अपने रिश्ते को पहले मजबूत करें। अगर सास-बहू के बीच दोस्ताना रिश्ता नहीं है, तो बहू आपकी बातों को आदेश की तरह ले सकती है। 
विज्ञापन

3 of 8
पहले समझने की कोशिश करें कि बहू क्यों बात नहीं मानती - फोटो : Adobe stock
अगर सास हर छोटी-बड़ी बात में दखल देती है, तो बहू को यह बोझ लग सकता है और वह दूरी बना सकती है। इसलिए पहले अपने रिश्ते को सास-बहू से दोस्ती तक लेकर जाएं और फिर उसके बाद अपनी बात कहना शुरू करें।  

4 of 8
ऐसे मनवाएं बात - फोटो : Adobe stock
ऐसे मनवाएं बात

हर व्यक्ति की सोच एक-दूसरे से अलग होती है। इसलिए अपनी नई बहू की परिस्थितियों को समझें और उसकी भावनाओं का सम्मान करें। जब आप उसकी भावनाओं को समझेंगी, तो वह भी आपकी बातें मानने लगेगी। कम से कम कोई बात उसपर थोपने से पहले एक बार उसके मन की बात को सुन लें, ताकि उसे भी अच्छा लगे। यदि आप उनकी बात सुनकर अपनी बात कहेंगी तो आपकी बहू भी आपकी बात अच्छे से सुनेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
दें स्वतंत्रता - फोटो : istock
दें स्वतंत्रता

अपनी बहू पर प्यार खूब लुटाएं, लेकिन इस प्यार के बदले आप उससे हमेशा हां की उम्मीद न करें। उसे उसके मन के काम करनी की स्वतंत्रता दें। यदि बहू कुछ कर रही है तो उसका उत्साह बढ़ाएं, न कि उसके कामों में कमी निकालें। 
  
 
विज्ञापन

6 of 8
उसकी पंसद का रखें ध्यान - फोटो : Adobe
उसकी पंसद का रखें ध्यान

जब भी किसी की शादी पक्की होती है तो शुरुआती दिनों से ही सास हर चीज अपनी पसंद की करना चाहती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। जबकि उन्हें उसके खाने, कपड़ों, रहन-सहन या परंपराओं में बदलाव को सहजता से स्वीकार करें। जब आप उसकी पसंद को अपनाएंगी, तो वह भी आपकी बातों को अहमियत देगी।
विज्ञापन

7 of 8
बात-चीत बनाए रखें - फोटो : Adobe stock
बात-चीत बनाए रखें

अक्सर बहस के बाद लोग एक-दूसरे से बातचीत बंद कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात पर बहस हो जाए, तो गुस्से में प्रतिक्रिया देने की बजाय धैर्य रखें और सही समय पर बातचीत करें। बातचीत बंद तो बिल्कुल भी नहीं करें। 
विज्ञापन

8 of 8
रस्मों और परंपराओं से परिचित कराएं - फोटो : Adobe stock
रस्मों और परंपराओं से परिचित कराएं

कभी भी नई बहू को ये ताने न दें कि उन्हें उनके घर से सीख के आना चाहिए था, या उन्हें कुछ आता नहीं है। अपनी बहू को आराम से अपनी सभी रस्मों के बारे में बताएं और धीरे-धीरे से सिखाएं, क्योंकि सभी के घर में अलग रस्में ही होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें