Baby Names Inspired By Diwali : दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जा रही है। दिवाली का पर्व केवल रोशनी और उल्लास का प्रतीक नहीं, बल्कि नए आरंभ और सौभाग्य का प्रतीक भी है। अगर आपके घर दीपावली के शुभ अवसर पर शिशु का जन्म हुआ है, तो यह किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में बच्चे का नाम कुछ ऐसा होना चाहिए जो प्रकाश, समृद्धि, सौंदर्य और नई उम्मीदों को दर्शाए। यहां कुछ सुंदर और आधुनिक नाम दिए गए हैं जो दीपावली से प्रेरित हैं। दीपावली पर जन्मा हर बच्चा अपने साथ उजाला, आशा और नई शुरुआत लेकर आता है। ऐसे नाम जो दीप, रोशनी, सुख-समृद्धि और लक्ष्मी से जुड़े हों, बच्चे के जीवन में भी शुभता और सफलता का प्रकाश भर देते हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर जन्मे बच्चे के लिए नामों के कुछ विकल्प।