Relationship Tips: अगर आप किसी से प्यार करते हैं,उन्हें डेट कर रहे हैं या शादी के बंधन में बंधे हैं तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। रिश्ता बहुत कमजोर डोर से बंधा होता है, जिसमें प्यार के साथ ही विश्वास होना जरूरी होता है। रिलेशनशिप के शुरूआती दिनों में लोग अपने पार्टनर से बहुत संभलकर बात करते हैं या व्यवहार करते हैं। क्योंकि वह नहीं चाहते कि पार्टनर के सामने उनकी छवि खराब हो लेकिन अक्सर लोग अपने पार्टनर से जाने अनजाने कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं जो उनके रिश्ते में विलेन का काम करती है और दूरियां ला सकती है। कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े सामान्य बात हैं लेकिन कभी कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। इसलिए कपल को यह पता होना चाहिए कि रिलेशनशिप में दूरी बढ़ाने वाली बातें कौन सी हैं जो विलेन की तरह आपको आपके पार्टनर से अलग कर सकती हैं और ब्रेकअप करा सकती हैं। ये रहीं ब्रेकअप के लिए कपल की गलतियां।