फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Day 2025: पिता-पति, भाई या दोस्त...पुरुष दिवस पर अपनी जिंदगी के स्पेशल व्यक्ति को दें खास तोहफा

Sun, 16 Nov 2025 11:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Men's Day 2025 Budget Gift Ideas: अपनी जिंदगी के खास पुरुषों को इस पुरुष दिवस के मौके पर खास तोहफा दें। आपका तोहफा उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास कराएगा।
विज्ञापन
1 of 6
पुरुष दिवस पर अपनी जिंदगी के स्पेशल व्यक्ति को दें खास तोहफा - फोटो : Amar Ujala
Men's Day 2025 Budget Gift Ideas: पुरुष दिवस उन खास पुरुषों को सम्मान देने का अवसर है, जो हमारी जिंदगी में हमेशा मजबूती, जिम्मेदारी और प्यार का एहसास कराते हैं। चाहे वे पिता हों, भाई, पति, दोस्त या जीवन में कोई ऐसा इंसान, जो हमेशा बिना किसी अपेक्षा के हमारी मदद और देखभाल करता है। पुरुष दिवस के मौके पर हम उनके प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं।

अक्सर महिलाएं अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर देती हैं, लेकिन पुरुष कई बार अपनी खुशी, थकान और संघर्ष छिपा लेते हैं। ऐसे में अगर आप पुरुष दिवस पर अपने जीवन के इन महत्वपूर्ण लोगों को एक खास और दिल छू लेने वाला तोहफा देना चाहती हैं, तो ये उनके लिए एक सुंदर सरप्राइज साबित होगा।

सही तोहफा न सिर्फ उन्हें खुशी देगा, बल्कि उन्हें यह भी एहसास कराएगा कि वे आपके लिए कितने महत्व रखते हैं। यहां हम आपको पुरुष दिवस पर दिए जाने वाले कुछ खास, किफायती और यादगार गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट - फोटो : Instagram
 1. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

किसी को उसके खास होने का एहसास कराना चाहती हैं तो उनके लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट तैयार कराएं। इसके लिए उनके नाम वाला वॉलेट, कस्टमाइज मग, फोटो फ्रेम या पर्सनलाइज्ड पेन का सेट बेहतरीन विकल्प हैं। आप चाहें तो उनके लिए कस्टमाइज करके पिलो या बेडशीट भी तैयार करा सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रूमिंग किट - फोटो : Freepik
2. ग्रूमिंग किट

लड़कों के लिए ग्रीमिंग किट काफी अहम होती है। चाहे तो दाढ़ी रखते हों, या न रखते हों, उनके लिए स्किनकेयर सेट या शेविंग किट काफी सही तोहफा है। कुछ अलग देना चाहती हैं तो अपनी जिंदगी के खास पुरुष को स्किन केयर किट तोहफे में दें। क्योंकि स्किन केयर किट ज्यादातर पुरुषों के पास नहीं होती है।

 

4 of 6
घड़ी - फोटो : adobe stock
3. घड़ी 

हर लड़के को घड़ी पहनना तो पसंद होता ही है। ऐसे में घड़ी एक ऐसा विकल्प है, जिसे आप सस्ते से लेकर हर बजट में खरीद सकती हैं। इसलिए यदि आप चाहें तो सिंपल, क्लासिक वॉच भी तोहफे के लिए खरीद सकती हैं। घड़ी खरीदते समय आप जिसके लिए आप इसे खरीद रहे हैं, उसकी पसंद का खास ध्यान रखें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
फिटनेस आइटम - फोटो : Pebble Spark
4. फिटनेस आइटम 

आजकल लोग अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो स्मार्ट बैंड, शूज़, जिम बैग या प्रोटीन शेकर भी तोहफे में दे सकती हैं। ये चीजें भी काफी सबी बजट में आ जाती हैं। जैसे कि उम्र में ज्यादा व्यक्ति के लिए स्मार्ट बैंड खरीद लें, ताकि वो अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकें और यंग व्यक्ति के लिए फिटनेस से संबंधी सामान लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैंडरिटेन नोट या कार्ड - फोटो : Instagram
5. हैंडरिटेन नोट या कार्ड

इससे अच्छा तोहफा कभी किसी के लिए नहीं हो सकता। इसलिए आपकी भावनाओं से भरा छोटा सा मैसेज लिखकर एक पत्र तैयार करें। आपका ये पत्र आपके पिता, पति, दोस्त या भाई के दिल को छू जाएगा। इसके साथ आप कुछ चॉकलेट्स भी उन्हें पैक करके दे सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें