पहली डेट पर जाना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। महिला हो या पुरुष दोनों ही चाहते हैं कि वो कुछ ऐसा करें कि उनकी डेट रिलेशनशिप में बदल जाए। इसके लिए वो हर काम करने को तैयार होते हैं। जिससे की उनका क्रश इंप्रेस हो जाए। ऐसे में कई सारे मर्द झूठ बोलने से भी बाज नहीं आते। ऐसा स्टडी में सामने आया है। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी की स्टडी में कहा गया है कि ज्यादातर मर्द पहली डेट पर झूठ बोलते हैं।