फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Realtionship Tips: शादी के बाद बेटी को नहीं बतानी चाहिए मां को ये बातें

Thu, 27 Jan 2022 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियां ज्यादातर अपनी मां के करीब होती है। ऐसे में भावनात्मक जुड़ाव होना लाजिमी है। शादी के बाद भी ये जुड़ाव इतना ज्यादा होता है कि वो हर बात अपनी मां से साझा करना चाहती हैं। लेकिन इस बारे में लोगों में मतभेद होता है कि शादीशुदा बेटी को मां के साथ कितनी बातें साझा करनी चाहिए। हालांकि ये एक बेटी के विवेक पर निर्भर करता है कि वो कितनी बातें अपनी गृहस्थी की मां को बताना चाहती हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये बातें मां को किसी बेटी को नहीं बतानी चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद बेटी ससुराल में खुश है कि नहीं। ये जानने की उत्सुकता हर मां को होती है। ऐसे में बेटी का फोन कर दिनभर के बारे में बताना बुरा नही है। लेकिन एक बार गृहस्थी जम जाने के बाद दिनभर की बातें कम बताना उचित होगा। क्योंकि कई बार मां को बताई गई बातें उनके तीसरे दृष्टिकोण से हो जाती है। ऐसे में वो किसी बात में पर शंका के बीज बो देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पति से झगड़ा होना लगभग हर कपल के लिए आम बात है। ऐसे में इस बारे में हर बार मां को बताना ठीक नही है। क्योंकि झगड़ा कितनी गंभीर बात पर हुआ है। ये केवल आपको पता है। ऐसे में हो सकता है कि मां का दृष्टिकोण गलत हो। हालांकि अगर मामला गंभीर है तो जरूरी है कि मां को पूरी बात बताई जाए।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सास के साथ आपकी क्या बॉन्डिग है। ये केवल आपको पता है। ऐसे में सास के साथ क्या बातें हुई। ये हर बार मां को बताना ठीक नही है। मां किसी भी मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की तरह बात करेंगी। ऐसे में आपको खुद सोचना है कि किस तरह से घर को सुख-शान्ति के साथ चलाना है। हालांकि यहां पर भी बताना जरूरी है कि बातें अगर गंभीर रूप से आपको प्रभावित कर रहा है तो इस बारे में मां से और परिवार से खुलकर बात करनी जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें