फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी बात पर रूठ गई है पत्नी तो ये पांच तरीके अपनाएं, जरूर मान जाएगी

Wed, 25 Dec 2019 02:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और नोकझोंक से भरा होता है। कहा जाता है कि जहां प्रेम होता है, वहीं तो नाराजगी भी होती है। रूठना और मनाना तो वैवाहिक जीवन में चलता रहता है। कई बार ऐसा होता है कि छोटी सी नोकझोंक किसी को इतनी बुरी लगती है कि बात झगड़े तक पहुंच जाती है। ऐसे में साथी को मनाना तो आपकी जिम्मेदारी होती है। आज हम कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं,जिससे आप अपनी रूठी हुई पत्नी को झट से मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
नाराज पत्नी को मनाने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ेगा। बढ़िया होगा कि आप बिना कुछ कहे और सुने घर के सारे काम करना शुरू कर दें। बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर घर की बाई का ध्यान रखें। कुछ दिनों तक घर का पूरा काम संभाल लें। हो सकता है ऐसा करने से आपकी पत्नी की नाराजगी थोड़ी सी कम हो जाए।
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pexel
अगर आपकी पत्नी नाराज हुई है तो जरूर इसकी कोई बड़ी वजह होगी। ऐसी स्थिति में आपको उनसे बात करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। लेकिन इतना समझ लें आपकी पत्नी आपको आसानी से नाराज होने की वजह नहीं बता देगी। आपको सच जानने के लिए बहुत ही प्रयास करना पड़ेगा।

4 of 6
relationship - फोटो : pixa
पत्नी के नाराज होने के बाद अक्सर पति भी बात करना बंद कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। अगर आप अपनी पत्नी को ज्यादा अटेंशन देंगे तो उन्हें आप पर यूं ही प्यार आ जाएगा। आपका उनपर विशेष ध्यान सारी नाराजगी भूला देगा।
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
किसी के दिल के नजदीक पहुंचने के लिए उसके पेट तक पहुंचना होता है। आपको खाना बनाने आता हो या नहीं आता हो लेकिन कुछ बनाना तो जरूर पड़ेगा। नाराज पत्नी को अगर आप कुछ बनाकर खिलाएंगे तो उनका सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। हां यह टिप्स थोड़ा खर्चीला हो सकता है लेकिन उनके प्यार से ज्यादा महंगा नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें