फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips : बेटी या बेटा शादी के लिए नहीं हो रहे राजी तो अपनाएं ये टिप्स, विवाह के लिए हो जाएंगे तैयार

Fri, 27 Jan 2023 11:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर का भी कोई बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे को शादी के लिए मना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शादी - फोटो : iStock
Marriage Tips : हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चों को दुल्हा या दुल्हन बनते देखे। वो चाहते हैं कि, सही समय पर शादी करके उनके बच्चे अपना घर बसा कर खुश रहें। पर, आज कल के युवा शादी को प्राथमिकता को नहीं देते। शादी की उम्र होने के बावजूद वो शादी करने से कतराते हैं। जिस वजह से उनके माता-पिता काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपके घर का भी कोई बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे को शादी के लिए मना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने बच्चे को इमोशनल ब्लैकमेल नहीं करना पड़ेगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बेटे या फिर बेटी को शादी के लिए तैयार कर सकते हैं। जिसके बाद आपका बच्चा अपनी मर्जी से खुशी-खुशी शादी करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
जानें शादी से इंकार करने की वजह - फोटो : istock
जानें शादी से इंकार करने की वजह

अगर आपका बेटा या बेटी शादी करने से इंकार कर रहा है तो सबसे पहले उससे बात करके इसके पीछे की वजह जानें। अगर इस समस्या का हल निकल सकता हो तो जरूर निकालें। कई बार युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होते हैं तो इस बारे में भी उन्हें समझाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
उनकी पसंद का रखें ध्यान - फोटो : instagram/weddingwireindia
उनकी पसंद का रखें ध्यान

कई बार ऐसा होता है कि अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं  मिलने की वजह से लोग शादी से भागने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बेटे या बेटी से इस बारे में खुलकर बात करें कि उन्हें किस तरह का जीवनसाथी चाहिए। शादी के समय अपने बच्चे की पसंद का ध्यान रखें। 

4 of 5
लव मैरिज का ना करें विरोध  - फोटो : फाइल फोटो
लव मैरिज का ना करें विरोध 

कई घरों में लव मैरिज का काफी ज्यादा विरोध होता है। ऐसे में युवा अपने रिलेशनशिप को सबसे छिपाते हैं। हो सकता है कि, इस वजह से आपका बेटा या बेटी शादी से इंकार कर रहा हो। अगर आप इस बारे में अपने बच्चे से खुलकर बात करेंगे और उनकी बात समझेंगे तो शायद वो शादी के लिए तैयार हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
ना बनाएं शादी का दबाव

कभी भी अपने बेटा या फिर बेटी पर शादी को लेकर किसी तरह का दबाव ना बनाएं। इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार दबाव में आकर वो शादी तो कर लेते हैं लेकिन फिर बाद में आने वाली परेशानियों को टीकरा वो अपने पेरेंट्स पर फोड़ते हैं। ऐसे में हमेशा अपने बच्चे से बात करने और उनके हां बोलने के बाद ही शादी की बात आगे चलाएं ताकि आपके बच्चे को आपकी पसंद पर गर्व हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें