फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: रिश्तेदारों की पांच सलाह से सावधान, पति-पत्नी के बीच का रिश्ता हो सकता है खराब

Mon, 07 Oct 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Family - फोटो : istock
रेणु फ्रांसिस
 
रिश्तेदारों की कुछ सलाह ऐसी भी होती हैं, जो आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं और पति के साथ बॉन्डिंग अच्छी होने के बजाय खराब हो सकती है। एक अच्छे रिश्ते की खासियत होती है उसमें मौजूद पॉजिटीविटी, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करने के साथ-साथ खुश भी रखती है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में कहीं न कहीं टूटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपसी मनमुटाव की ये बातें परिजनों या रिश्तेदारों को पता चलती हैं तो वे सलाह देने लगते हैं। लेकिन रिश्तेदारों की कई ऐसी सलाहें होती हैं, जो रिश्ते को बनाने के बजाय टूटने के कगार पर पहुंचा देती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

रिश्तेदारों द्वारा दी गई इस सलाह को मान कर आप हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकतीं कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है, क्योंकि कई बार समय हाथ से निकल जाता है और रिश्ते बिगड़ते चले जाते हैं। इसलिए जब आपके रिश्ते में थोड़ी-सी भी कड़वाहट आए तो आपको आपस में चीजें ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार के कारण कपल के बीच मनमुटाव - फोटो : istock
ससुराल छोड़ने का मशविरा

आपसी रिश्ते बिगड़ने पर रिश्तेदारों की यह खास सलाह होती है कि ससुराल छोड़ दो। उनके अनुसार, सास-ससुर से अलग रहने से सब ठीक हो जाता है। लेकिन आप अपना रिश्ता बरकरार रखना चाहती हैं तो रिश्तेदारों की इस सलाह को न मानें।

4 of 6
प्रेग्नेंसी - फोटो : istock
प्रेग्नेंसी प्लान करो

आपके खराब हो रहे रिश्ते की खबर जब रिश्तेदारों को लगती है तो आमतौर पर उनकी पहली सलाह होती है कि अब प्रेगनेंसी प्लान कर लो, सब ठीक हो जाएगा। प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले अपने रिश्ते को ठीक करना ही बेहतर होगा। बच्चे को जन्म देने का फैसला आप दोनों का ही होना चाहिए, न कि रिश्तेदारों का।
विज्ञापन

5 of 6
Cooking Food - फोटो : istock
घर के काम औरतों को ही शोभा देते हैं

औरत ही घर का अधिकांश काम कर लेती है। लेकिन अगर कभी आपने रिश्तेदारों के सामने पति को छोटे-से काम में भी मदद करने के लिए कह दिया तो फिर वह अक्सर यह ताना मारेंगे कि घर का काम पुरुषों का नहीं होता है और यही बात वह अन्य लोगों से भी कहेंगे। इस तरह यह बात घर के बाहर चली जाएगी कि आपके घर में तो आदमी काम करते हैं। इस ताने से पति के व्यवहार में भी बदलाव आता है। ऐसे में आप उनसे खुल कर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार में लड़ाई झगड़े - फोटो : Istock
आत्मसम्मान की बात है तो झुकना मत

आपके आपसी मतभेद की बात रिश्तेदारों को पता चलते ही कई सलाहकार आपको सलाह देने आ जाएंगे कि आत्मसम्मान है तो झुकना मत। उनकी इस तरह की सलाह पर आप बिल्कुल ध्यान न दें, क्योंकि उनकी ऐसी सलाह भी आपके अच्छे-भले रिश्ते को बिगाड़ सकती है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई बार छोटी-छोटी बातों को अनदेखा भी करना पड़ता है।

बड़ा फैसला लेने से पहले

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. एस. धनंजय कहती हैं, अगर आपको लगता है कि ससुराल में पर्याप्त प्यार नहीं मिल रहा है तो पहले इसका कारण जानें। क्या आप सास-ससुर के साथ माता-पिता, ननद के साथ बहन, देवर के साथ भाई जैसा व्यवहार कर रही हैं और उन्हें सम्मान दे रही हैं? ससुराल में कोई आपके साथ कैसा व्यवहार करता है, यह उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप दुनिया में हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकतीं। बस, एक बात का ध्यान रखें कि आप किसी का अपमान न करें। अगर आपके साथ कोई अप्रिय व्यवहार होता है तो एकांत में चर्चा करें और शांत भाव से पति को बताएं। बड़ा फैसला लेने से पहले सास-ससुर और माता-पिता से चर्चा जरूर करें और बात न बने तो मनोवैज्ञानिक की सलाह लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें