फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: शादी के बाद हर पति को करने चाहिए ये काम, पत्नी के लिए ससुराल को अपनाना हो जाएगा आसान

Sat, 15 Apr 2023 02:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद पति करें ये काम - फोटो : istock
Marriage Tips : शादी के बाद लड़के और लड़की के जीवन में काफी बदलाव आ जाता है। एक लड़की शादी के बाद अपने परिवार और घर को छोड़ पति के घर में रहना शुरू करती है। लड़की को अपने पति के परिवार को अपनाना होता है। अपने घर से दूर ससुरालीजनों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है। एक लड़की के लिए अपने परिवार को छोड़ किसी दूसरे परिवार में एडजस्ट होना आसान नहीं होता। ससुराल के लोगों की पसंद, नापसंद और उनके व्यवहार से वह अनजान होती है। कई बार लड़कियां पति के ससुराल के करीब आ जाती हैं, तो वहीं कई बार नई दुल्हन को ससुरालवालों के साथ घुलने मिलने में दिक्कत आती है। एक महिला अपने पति के भरोसे ससुराल आती है, ऐसे में पति का फर्ज बनता है कि वह पत्नी को परिवार में आसानी से शामिल करने के लिए कुछ जरूरी काम करें। यहां पुरुषों के लिए टिप्स हैं जिसे अपनाकर वह शादी के बाद पत्नी के लिए ससुराल में रहना आसान बना सकते हैं।
  
विज्ञापन

2 of 5
शादी के बाद पति करें ये काम - फोटो : istock
पत्नी को बताएं परिवार के बारे में 

हर पति को चाहिए कि वह शादी के बाद पत्नी को अपने परिवार के बारे में बताएं। पत्नी परिवार में घुल-मिल सके, इसके लिए अपने माता-पिता के स्वभाव, उनकी पसंद न पसंद की जानकारी दें। इससे दुल्हन के लिए परिवार को समझना आसान हो जाता है।  
विज्ञापन

3 of 5
शादी के बाद पति करें ये काम - फोटो : istock
घर का रूटीन बताएं 

पत्नी जब शादी के बाद पति के घर पर आती है तो उसे अपने परिवार से अलग बदला हुआ माहौल मिलता है। उसे पता नहीं होता कि ससुराल के सदस्यों का रहन-सहन कैसा है। हो सकता है कि अपने घर पर वह देर से उठती हो या ससुराल में सभी जल्दी उठने वालों में से हों। ऐसे में पति को पत्नी को घर के रूटीन के बारे में बताना चाहिए। सबके नाश्ते या लंच का समय क्या है, ये सब बताएं ताकि वह परिवार के समय के मुताबिक खुद को ढाल सके। 

4 of 5
शादी के बाद पति करें ये काम - फोटो : istock
पत्नी की पसंद जानें 

ससुराल के बारे में पत्नी को बताने के साथ ही पत्नी की पंसद और रहन-सहन को भी जानें। पति जब पत्नी के स्वभाव और रहन-सहन को समझ जाता है तो उसी के मुताबिक, परिवार से पत्नी का तालमेल बिठाने का प्रयास कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के बाद पति करें ये काम - फोटो : istock
अपनापन 

पति पत्नी और अपने परिवार के बीच की कड़ी होता है। पत्नी शादी के बाद ससुराल में एडजस्ट कर सके, इसके लिए पति को प्रयास करना चाहिए कि पत्नी ससुराल में अकेलापन महसूस न करें। अपने भाई-बहनों के साथ पत्नी की दोस्ती कराएं। कहीं बाहर साथ घूमने जाएं। जब पति के साथ ही ससुरालवालों के साथ लड़की घूमने जाती है तो वह उनके साथ घुल-मिल पाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें