भारत में शादी केवल पति और पत्नी के बीच का रिश्ता नहीं होता, बल्कि परिवारों का रिश्ता होता है। शादी के बाद लड़की के एक नहीं बल्कि दो परिवार हो जाते हैं। एक जहां उसने जन्म लिया और दूसरा जहां उसके पति ने जन्म लिया। लड़की को शादी के बाद अपने पति के परिवार में रहना होता है, जहां माता पिता जैसे सास और ससुर होते हैं। लेकिन सास ससुर को माता-पिता बोलने से न तो वह बहु को बेटी और न ही बहु के लिए वह उसके माता पिता बन जाते हैं। ससुरालीजनों से रिश्ता मजबूत करने के लिए एक अच्छी बॉन्डिंग जरूरी होती है। हर लड़की उम्मीद करती है कि जैसे उसके घर में उसे मान सम्मान और प्यार मिलता है, वैसा ही ससुराल में भी मिले। लेकिन इस उम्मीद को पूरा करने के लिए ससुराल में आपका पहला इंप्रेशन अच्छा होना चाहिए। ऐसे में शादी के बाद सास ससुर को इम्प्रेस करने और उनका प्यार पाने के लिए लड़की को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।