फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Male Secrets: पुरुष अपने पार्टनर से भी छुपाते हैं ये चार बातें, जानिए मर्दों के राज

Thu, 17 Feb 2022 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Istock
अक्सर कई लड़कियों को लगता है कि वह अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानती हैं। लेकिन ऐसा कम ही होता है कि लड़कियां पुरुषों यानी कि अपने मेल पार्टनर के बारे में सब जानती हों। लड़के हर बात सबसे शेयर नहीं करते। पुरुषों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें होती हैं जो वह अपने पार्टनर से छुपाते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन लड़कियों में शामिल हैं जिन्हें लगता है कि वह अपने प्रेमी या बाॅयफ्रेंड के बारे में सबकुछ जानती हैं तो आपको गलतफहमी है। आपके बॉयफ्रेंड ने भी आपसे खुद से जुड़ी कुछ बाते राज रखी हो सकती हैं। ये पुरुषों के जीवन से जुड़े ऐसे राज हैं, जिन्हें आप नहीं जानती होंगी, क्योंकि वह पुरुष अपने ये राज हमेशा ही छुपाकर रखते हैं और आपको भी बताना नहीं चाहते। चलिए जानते हैं पुरुषों के उन चार राज के बारे में जो वह लड़कियों से छुपाकर रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Pixabay
उम्मीद

आपका पार्टनर चाहे किसी भी नेचर का हो, वह भावनात्मक साथ की उम्मीद जरूर रखता होगा। हो सकता है कि आपका पार्टनर अधिक इमोशनल हो या वह आम तौर पर केयर फ्री हो लेकिन हर पुरुष चाहता है कि उनका पार्टनर उनका साथ दें। लेकिन वह इस बात को स्वीकार नहीं करते। पुरुष हमेशा ही खुद को मजबूत दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन वह अपने साथी से प्यार और सपोर्ट की उम्मीद रखते हैं। ये उनका एक ऐसा सीक्रेट हैं जो वह अपने साथी से कह नहीं पाते।
विज्ञापन

3 of 5
मर्दों के राज - फोटो : पिक्साबे
डर

लड़के बचपन से ही खुद को मजबूत और साहसी दिखाने के प्रयास में रहते हैं। उन्हें सिखाया जाता है कि लड़के डरते नहीं हैं। ऐसे में बड़े होने पर पुरुष अपना डर जाहिर नहीं कर पाते। डर को वह कमजोरी समझते हैं, इसलिए अपने पार्टनर को भी यह नहीं बता पाते कि उन्हें डर लग रहा है। वह किस बात या चीज से डरते हैं, उसे हमेशा ही छुपाने की कोशिश करते हैं।

4 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Pixabay
दर्द

मशहूर डायलॉग है 'मर्द को दर्द नहीं होता'। पर मर्द भी इंसान है और उसे दर्द भी होता है लेकिन हर पुरुष लोगों के सामने,खासकर अपने पार्टनर के सामने चोट लगने या किसी दुखद बात पर अपना दर्द जाहिर नहीं करता। मैं ठीक हूं, मुझे दर्द नहीं हो रहा, लड़के नहीं रोते, इस तरह की बाते वह खुद से और अपने पार्टनर के सामने दोहरा कर अपने दर्द और दखलीफ को सीक्रेट रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Pixabay
लुक और इम्प्रेशन

हर पुरुष में यह इच्छा होती है कि सामने से गुजरने वाली हर महिला उनको एक बार नजर उठाकर जरूर देखे। लेकिन वह इस बात को कभी स्वीकार नहीं करते। कहा जाता है कि लड़कियां सुंदर दिखने की चाह रखती हैं लेकिन लड़कों में भी लुक्स के प्रति ऐसी ही चाह होती है लेकिन वह यह बात जाहिर नहीं करते। इसके अलावा पार्टनर भले ही आपको आपके लुक्स की वजह से नहीं, बल्कि आपके व्यवहार की वजह से प्यार करता हो लेकिन वह मिलने वाली लड़कियों के लुक का मूल्यांकन जरूर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें