फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों प्यार में पड़ते ही युवाओं में आने लगते हैं ये खास बदलाव?

Wed, 11 Dec 2019 04:19 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
प्यार में होना युवाओं के लिए बहुत ही खास अनुभव होता है। किशोरावस्था में यह जहां आपकी दोस्ती को और ज्यादा गहरा बनाता है, वहीं युवावस्था में यह आपके अंदर कई सकारात्मक बदलाव लाता है। यही नहीं, प्यार होने पर युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही बदलावों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
प्यार में होने वाले युवा अक्सर छोटी-छोटी चीजों में खुशी तलाशने लगते हैं और खुश रहने लगते हैं। जैसे कि पार्टनर का हालचाल लेना, उसके स्वास्थ्य का ख्याल रखना, एक-दूसरे की प्रशंसा करना, यह युवाओं की दिनचर्या में शामिल हो जाता है। ऐसा कर के आप अपने पार्टनर को खुश तो करते ही हैं, खुद भी खुश रहने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixa
प्यार में पड़ते ही युवा अपने लुक्स पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं। न केवल लड़कियां, बल्कि लड़के भी इस बात का ध्यान रखने लगते हैं कि वे कैसे दिख रहे हैं। इसके साथ ही युवा अपने शरीर की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने लग जाते हैं। ऐसे में गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। 

4 of 6
relationship - फोटो : pixa
शोध बताते हैं कि प्यार आपके अंदर सुनने, समझने की क्षमता बढ़ा देता है। आप पहले की अपेक्षा थोड़े ज्यादा सहनशील हो जाते हैं और सामने वाले की गलतियों को माफ करना सीख जाते हैं। वैसे भी गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए खराब होता है, तो प्यार में होते हुए गुस्से से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
जब आप पुरानी बातों को नजरअंदाज करना सीख जाते हैं और छोटी-मोटी गलतियों पर अपनों को माफ करना सीख जाते हैं तो आप मानसिक तौर पर अपेक्षाकृत ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ता है और आपका सामाजिक जीवन भी सुदृढ़ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : pexel
वहीं, यह भी देखा जाता है कि प्यार में फेल होने के बाद युवा अवसाद का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इच्छा शक्ति मजबूत हो और भावनात्मक रूप से आप मजबूत हों तो पुरानी बातों को भुलाकर नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें